Kedar Jadhav RSS Ganvesh: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जाधव मंगलवार (20 अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल हुए. पुणे के डेक्कन जिमखाना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने आरएसएस के पथ संचलन में भाग लिया.
Kedar Jadhav Retirement:39 वर्षीय जाधव 73 वनडे और 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं. इसके अलावा विश्व कप में भी वह टीम का हिस्सा रह चुके हैं.