Check City-Wise LPG Price List: देशभर में पिछले कुछ महीनों से एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता के बीच सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. हाल ही में मध्य प्रदेश में भी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें क्या हैं.
LPG Gas Cylinder: IOCLकी वेबसाइट के मुताबिक, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. गैस सिलेंडर की नई कीमतें 1 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं. नए बदलाव के तहत अब राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1691.50 रुपए का मिलेगा.