डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य द्वारा दिया गया बयान सुर्खियों में बना हुआ है. कलेक्टर कन्याल की कार्यशैली को लेकर उन्होंने तीखा प्रहार किया.
MP News: बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के विवादित बयान भारत गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने सवाल उठा दिए है. कांग्रेस का कहना है कि यह चेतावनी है या पार्टी की अंदरूनी तैयारी का कोई इशारा है.