Bhopal Footpath News: शिकायत में कहा गया है कि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिलने पर अतिक्रमणकारियों के साथ जिम्मेदार अधिकारियों को भी आरोपी बनाया जाए. इसके साथ ही फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर उसे मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग भी रखी
इन दिनों मध्य प्रदेश में भारी बारिश की तबाही देखने को मिल रही है. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. लोगों का आवागमन पूरी तरह से रुका हुआ है. राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश की वजह से सड़क, नदी, नाले उफान पर हैं, जिस वजह से यात्रियों का रास्ता बंद है. वहीं राजगढ़ में मूसलाधार बारिश की वजह से कई लोगों की जाने जा चुकी हैं.
Vidisha Gen Alpha Protest: छात्राओं ने विधायकजी हमारा किराया कम करो…बच्चों को लूटना बंद करो, जैसे नारे लगाए. सड़क के बीचोंबीच हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया. स्टूडेंट्स ने बताया कि किराया कम नहीं हुआ, तो स्कूल आना-जाना मुश्किल हो जाएगा.
इन दिनों देशभर में E-20 पेट्रोल को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है. लोगों का यह कहना है कि पेट्रोल और डीजल में मिलावट है. वहीं राजधानी भोपाल के पेट्रोल पंप में पानी मिला है, जिसके बाद 2 पेट्रोल पंपों को सील कर दिया गया है.
Sagar News: सागर जिले के खिमलासा में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने कॉपी पूरी न होने पर तीसरी क्लास के 8 वर्षीय छात्र को मुर्गा बनाकर पीटा. घटना के बाद बच्चे को बुखार आ गया और पिता दयाराम विश्वकर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
Indore News: 2019 में निर्माण शुरू हुआ लेकिन इसी दौरान प्रोजेक्ट की डिजाइन बदल दी गई यानी काम चल रहा था और डिजाइन बदलने से कहानी फिर उलझ गई.इसके बाद 2023-24 में पुरानी योजना पर लौटने की कवायद हुई. नई डीपीआर बनाई गई और लागत बढ़कर करीब 52.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
Indore News: इस क्वालिटी चेक ने फूड लवर्स की चिंता बढ़ा दी है. स्वाद के शहर इंदौर में स्ट्रीट फूड की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बारिश में फूड पॉइजनिंग के मरीज 30 फीसदी तक बढ़े हैं. दूषित खान और पानी पीने से डायरिया, दस्त, उल्टी और पेट दर्द से जुड़ी बीमारियां हो रही हैं.
Mandla News: जबलपुर EOW ने आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर मंडला में वन विभाग के सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी श्वेतांक चौरसिया के घर छापा मारा. तलाशी में 5 लाख नकद, 150-200 ग्राम सोना, 3-4 किलो चांदी और संपत्ति के दस्तावेज मिले.
Sickle Cell MP: एमपी में सिकल सेल के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. 1.33 करोड़ लोगों की जांच में 40,741 मरीज और 2.45 लाख कैरियर मिले. सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों में फ्री इलाज शुरू किया.
मऊगंज जिले की हनुमना जनपद अंतर्गत खटखरी ग्राम पंचायत में 2 करोड़ 30 लाख रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव और एक दलाल पर विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर और जिला पंचायत रीवा को शिकायत सौंपी.