PM Kisan Mandhan Yojana: केंद्र सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की है. ताकि भविष्य में किसी किसान को बुढ़ापे के सहारे के लिए परेशान नहीं होना पड़े. यह योजना किसानों के लिए सम्मानजनक जीने का भरोसा देती है और सुरक्षा कवच का काम करती है.
इस योजना के तहत लाभार्थी किसान को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन मिलती है.