Shivpuri: शहर के वन स्टॉप सेंटर के बाहर सोमवार देर शाम एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई की जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था.
Shivpuri Missile Ecosystem: इस प्रोजेक्ट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 10050 से ज्यादा रोजगार का सृजन होगा. यहां सिंगल, डबल और ट्रिपल बेस प्रोपेलेंट, वारहेड में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाएंगे. इसके साथ ही मिशन रेडी मिसाइल तक की पूरी सप्लाई चेन को विकसित किया जाएगा.
शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह अत्याधुनिक संयंत्र क्षेत्र को देश के प्रमुख रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा. ग्वालियर में पहले से संचालित स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स और शिवपुरी के इस नए एडवांस्ड डिफेंस प्लांट के साथ पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एक सशक्त डिफेंस इकोसिस्टम विकसित होगा.
बैठक में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई.
Shivpuri: शिवपुरी शहर से चोरी की अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां पर आधी रात को कुछ नकाबपोश घर के बाहर रेकी करते रहे और फिर जूते चप्पल उठाकर फरार हो गए.
बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता डर गया. इसके बाद उसने अपने पिता और भाई को बुलाया. आरोपी ने बच्ची को सांप काटने की झूठी बात बताई. सभी लोग आनन-फानने में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
एक बुजुर्ग ग्रामीण ने कथित रूप से एक भैंस के पड़े को डीसीएम वाहन में ले जाते हुए देखा. ग्रामीणों का कहना है कि अब तक वे अपने मवेशियों के गायब होने के पीछे टाइगरों का हमला मानते रहे, लेकिन बाद में उन्हें संदेह हुआ कि मवेशियों को जानबूझकर टाइगरों के आगे छोड़ा जा रहा है.
छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल में कई पंखे खराब पड़े हैं और गर्मी के बावजूद कूलर की व्यवस्था नहीं है. जब इस संबंध में अधीक्षिका से कहा जाता है तो उन्हें घर से पंखे और कूलर लाने की नसीहत दी जाती है.
प्रीतम सिंह लोधी ने कहा था कि रामबाबू गड़रिया गलत आदमी नहीं थे हालातों के कारण उन्होंने ये रास्ता चुना. मेरी उनसे जेल और जंगल में भी मुलाकात हुई थी. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया.