MP Laptop Yojana: प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश के करीब 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों को उनके खाते में 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की है. कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए, जबकि 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों पर भी बातचीत की.
Bihar: बेतिया के टीपी वर्मा कॉलेज में स्नातक मिड टर्म परीक्षा ली जा रही थी. मगर परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को अंधेरे में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में परीक्षा देना पड़ा.
प्रदेश में पहली से बारहवीं तक 23 लाख 73 हजार विद्यार्थियों ने पढ़ाई छोड़ दी है. इन विद्यार्थियों ने किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है. 33 हजार 532 करोड़ बजट वाले विभाग की स्थिति नवीन शैक्षणिक सत्र के दो महीने स्कूल लगने के बाद सामने आई है.