Uttar Pradesh By-Election: 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे, लेकिन मतदान के बाद प्रदेश में सियासी घमासान अब भी घमासान जारी है. इसी बीच सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के कुंदरकी, मीरापुर और सीसामऊ विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान की मांग राखी है.
UP By-Election: उपचुनाव में पुलिस पर आरोप लगा है कि वह वोटर्स का आईडी चेक कर रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है. अखिलेश की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए मतदान करने जाते मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने वाले दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
यह समझौता खासकर तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब सपा को महाराष्ट्र में भी इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना है. वहां कांग्रेस एक प्रमुख भूमिका में है, और दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
कांग्रेस मिर्जापुर की मझवां और प्रयागराज की फूलपुर सीट पर दावेदारी कर रही थी, जहां जीत की संभावनाएं अधिक थीं. मझवां सीट से अजय राय के बेटे को उम्मीदवार बनाने की योजना थी, लेकिन सपा ने पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.
इन उपचुनावों का परिणाम केवल चुनावी नतीजों पर ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के भविष्य के राजनीतिक समीकरणों पर भी गहरा असर डालेगा. सभी दल अपने-अपने तरीके से अपनी शक्ति को पुनः स्थापित करने में जुटे हैं.