‘वो हमारे छोटे भाई हैं,’ बाबा रामदेव ने दी बाबा बागेश्वर को पाखंडी कहने वाले बयान पर सफाई
स्वामी रामदेव और बाबा बागेश्वर
जब से बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान कृष्ण के स्वरूप को लेकर टिप्पणी की है. सोशल मीडिया पर बयानबाजी का सिलसिला जारी है. इसी बीच सोमवार को योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी बागेश्वर बाबा का नाम लिए बिना उनपर जमकर हमला बोता था. उन्होंने तो पाखंडी तक कह डाला था. इसके बाद से ये विवाद और ज्यादा बड़ा हो गया था. लेकिन अब मंगलवार 24 नवंबर को स्वामी रामदेव ने इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात रखी हैं.
वह मेरे छोटे भाई के जैसे हैं-स्वामी रामदेव
रामदेव बाबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि मेरा रिश्ता तो धीरेंद्र शास्त्री से छोटे भाई के जैसा है. मेरी बात को उन्होंने भी प्यार से माना है इसलिए इस मामले को यहीं समाप्त कर देने चाहिए. स्वामी रामदेव ने एक दिन के भीतर अपना रुख बदलते हुए कहा कि बाबा बागेश्वर हमारे लिए बालक जैसे हैं. हमें जो अनुचित लगा, उसे हमने कह दिया और डांट दिया. उन्होंने हमारी बात को प्यार मानकर स्वीकार किया तो यह उनकी महानता है.
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Amid the row over his criticism of Bageshwar Dham Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri, Yog Guru Ramdev says, "Bageshwar Baba is like my son; he is also my younger brother and like my disciple. So, I scolded him with that right regarding what I felt was inappropriate and what hurt me. He too accepted my scolding as love. It is his greatness too."
— ANI (@ANI) November 24, 2026
धीरेंद्र शास्त्री को लेकर स्वामी रामदेव ने दिया था बयान
दरअसल स्वामी रामदेव ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में बात करते हुए कहा था कि गलत व्यक्ति, गलत विचार और गलती बातों के साथ खुद को नहीं जोड़ना चाहिए. जो देवी-देवताओं की तुलना करे, राम महान हैं और भगवान कृष्ण टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर ये कहकर माफी मांग ली. वृंदावन में बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया. फिर कहते हैं कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं. अरे तेरी मति मारी गई है पाखंडी. हम जानबूझकर बोल रहे हैं.

दूसरी तरफ रामदेव के इस बयान के बाद धीरेंद्र शास्त्री का भी रिएक्शन सामने आया था उन्होंने कहा ‘रामदेव जी हमारे बड़े हैं हमारे पूजनीय हैं चार दिन पहले हमारे पंडाल में आए थे तो हमारी स्तुति की थी लेकिन चार दिन बाद अब हमारी निंदा कर रहे हैं हो सकता है कि हमारी कोई बात बुरी लगी होगी तो उन्होंने बोल दिया कोई बात हालांकि उन्होंने हमारा नाम तो नहीं लिया.’
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा था कि हम संतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. उन्होंने कहा कि हमने हमेशा उन्हें अभिभावक के रूप में देखा. हमको निंदा भी स्वीकार है और प्रशंसा भी स्वीकार है. हम किसी भी प्रकार से संतों के प्रति अवहेलना का भाव सपने में भी नहीं कर सकते.