Dhar: BJP विधायक को भूख हड़ताल का ऐलान करना पड़ा महंगा! प्रदेशाध्यक्ष ने थमाया नोटिस, 3 दिनों में मांगा जवाब

Meta description Insert variable Dhar News: धार जिले के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा अपनी ही पार्टी की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान करना अब महंगा पड़ता दिख रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है.
dhar bjp mla kalu singh thakur party notice answer within three days

बीजेपी विधायक कालू सिंह ठाकुर

Dhar News: धार जिले के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर द्वारा अपनी ही पार्टी की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान करना अब महंगा पड़ता दिख रहा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है.

जवाब ना देने पर होगी कार्रवाई

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक BJPMP/BPL/10/26/ में लिखा है कि विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया, वह अत्यंत आपत्तिजनक है. आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है. अतः 3 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देवें, अन्यथा आपके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी. ये नोटिस सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर ने धामनोद नगर पालिका के CMO पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर के धार स्थित निवास के बाहर भूख हड़ताल का ऐलान किया था. जिसके बाद जिले की सियासत गरमा गई थी.

विधायक CM और प्रदेशाध्यक्ष से मिलेंगे

इस नोटिस की प्रतिलिपि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजी गई है. हालांकि वायरल पत्र की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जाती.

ये भी पढ़ें: MP News: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के घर के सामने बैठेंगे BJP विधायक, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का किया ऐलान

वही विश्वनीय सूत्रों के हवाले से ये भी खबर मिली हैं कि भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर आज भोपाल पहुंच रहे हैं. जहां वे मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे. अब इस मुलाक़ात में क्या चर्चा होती हैं और क्या होता हैं ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

ज़रूर पढ़ें