पवन कल्याण का तीसरी पत्नी से भी तलाक, 13 सालों बाद टूटी शादी, बोले- हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे
आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तीसरी पत्नी ऐना कोनिडाला से भी तलाक का ऐलान कर दिया है.
Pawan Kalyan Divorce: आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तीसरी पत्नी से भी तलाक का ऐलान कर दिया है. पवन कल्याण ने ऐना कोनिडाला से 2013 में शादी की थी. दोनों ने अब 13 साल बाद रिश्तों में अलग होने का फैसला लिया है. इस दौरान पवन कल्याण ने कहा कि दोनों अच्छे दोस्त बने रहेंगे. ऐना कोनिडाला पवन कल्याण की तीसरी पत्नी थीं. इससे पहले भी पवन कल्याण ने दो शादियां की थी, जिनसे तलाक हो चुका है. अब तीसरी पत्नी से भी तलाक हो गया है.
तलाक के बाद क्या बोले पवन कल्याण?
पवन कल्याण के कार्यालय की ओर से तलाक होने के बाद एक बयान जारी किया. जिसमें कहा, ‘हमने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद, आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है. भले ही हमारी शादी खत्म हो गई है, लेकिन हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने प्यारे बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे. बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा हमारी साझा प्राथमिकता रहेगी.”
अब तक 3 शादी कर चुके पवन
बता दें, पवन कल्याण अब तक तीन शादियां कर चुके हैं और तीनों से तलाक भी ले चुके हैं. उन्होंने पहली शादी साल 1997 में नंदिनी से की थी, जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए. इसके बाद साल 2009 में पवन ने अभिनेत्री-मॉडल रेणु देसाई से शादी की. यह शादी भी 3 साल बाद ही टूट गई और दोनों अलग हो गए. इसके तुरंत बाद ही पवन ने तीसरी शादी कर ली. पवन की यह शादी सबसे ज्यादा दिनों तक चली, लेकिन फिर भी अंत में दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया. तीसरी पत्नी से दोनों के दो बच्चे भी हैं पोलिना अंजना पवनोवा और मार्क शंकर पवनोविच.
एक्टर पवन कल्याण के बारे में बात करें, तो उन्होंने ने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी बनाई थी. 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 21 सीटें मिली हैं. इस चुनाव में उन्होंने टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन करके लड़ा था. वर्तमान नें पवन कल्याण आंध्र प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम हैं. अब तलाक के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या अब पवन कल्याण चौथी शादी करेंगे?



