उज्जैन के 100 चौराहे होंगे हाईटेक, भीड़ बढ़ने पर इंदौर में रुकेंगे श्रद्धालु, सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेज
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. बढ़ती भीड़ को देखते हुए कहां-क्या किया जाएगा. इसको लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की जा रही है. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आसपास के जिलों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है हैं. ताकि भीड़ के दबाव को कम किया जा सके. यहां जानें सिंहस्थ को लेकर क्या तैयारियां की जा रही हैं.
उज्जैन से सटे जिले इंदौर में भीड़ प्रबंधन के लिए होल्डिंग एरिया और सेटेलाइट पार्किंग विकसित की जाएगी. ताकि अगर भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाए, तो श्रद्धालुओं को इंदौर के होल्डिंग एरिया में ही रोका जा सके. यहां पर श्रद्धालुओं को भोजन-पानी और उनके ठहरने की उत्तम व्यवस्था रहेगी. भीड़ का दबाव जितना कम होता जाएगा. उतने लोगों को वहां से छोड़ा जाएगा, ताकि कोई अव्यवस्था निर्मित नहीं हो.
कई जगहों पर की जाएगी व्यवस्था
इंदौर जिले के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि इंदौर-उज्जैन रोड, मांगलिया-उज्जैन रोड, सांवेर और शिप्रा-उज्जैन रोड पर होल्डिंग एरिया और सैटेलाइट पार्किंग बनाने की योजना है. जिसके लिए भूमि चिंहिंत की जा रही है. जैसे ही भूमि चिंहिंत हो जाएगी. वहां पर सभी जरूरी सुविधाएं तैयार की जाएंगी. ऐसी सुविधाएं कई जगहों पर रहेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.
ये भी पढ़ेंः MP News: जल गंगा संवर्धन अभियान के नाम पर अवैध खनन में जुटे माफिया, चंदेरी झील से खुलेआम पोकलेन से निकाल रहे कोपरा
4 लेन से 6 लेन में परिवर्तित होगी सड़क
सिंहस्थ 2028 में बढ़ती भीड़ को देखते हुए इंदौर और उज्जैन के बीच सड़कों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. इंदौर-उज्जैन 4 लेन सड़क को 6 लेन में परिवर्तित किया जा रहा है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई दवाब न बने. संभावना है कि अगले साल तक 6 लेन में परिवर्तित किया जा सकेगा. इसके अलावा ग्रीनफील्ड पर भी काम किया जा रहा है. 48 किलोमीटर लंबी ग्रीनफील्ड सड़क बनने से भी काफी ट्रैफिक दबाव कम होगा. फिलहाल, सिंहस्थ 2028 को लेकर अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं.