टेस्ट क्रिकेट में 500 रन की पारी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी
केविन पीटरसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
Kevin Pietersen Big Prediction: टीम इंडिया के युवा स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी ने सनसनी मचा दी है. हाल ही में एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने यूएई के खिलाफ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वैभव की इस तूफानी पारी की चर्चा चारों ओर हो रही है और हर कोई उनकी बल्लेबाजी का दीवाना हो गया है. इन सब के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने वैभव को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. पीटरसन का मानना है कि वैभव जल्द ही टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 500 रन बनाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों में 204 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इसी के साथ वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसे में इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया है. पूर्व इंग्लिश कप्तान के मुताबिक, सूर्यवंशी अगले पांच सालों के अंदर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 500 रन बनाएंगे. 26 नवंबर गुरुवार को पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”मैं भविष्यवाणी करता हूं कि वैभव अगले 5 सालों में किसी टेस्ट मैच में 500 रन बनाएगा.”
Could this prophecy come true? 👀 https://t.co/CR0pfBixIE
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 26, 2026
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक कोई भी बल्लेबाज एक पारी में 500 रन नहीं बना पाया है. ऐसे में केविन पीटरसन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
वहीं, रेड बॉल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन बनाए थे.
वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट करियर
15 वर्षीय भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 10 टी0 मैच खेले, जिसकी 10 पारियों में उन्होंने 185.54 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं.



