MP Gold-Silver Price Today: एमपी में कम हुए सोने-चांदी के दाम, जानिए क्या है आज की कीमत
MP Gold-Silver Price Today: पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जिस वजह से ग्राहक इनकी खरीदारी नहीं कर सके. वहीं अब ग्राहकों के लिए सोना-चांदी खरीदने का एक अच्छा मौका है, क्योंकि आज यानी 19 फरवरी 2026 की सुबह से ही मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में इनके भावों में गिरावट देखने को मिल रही है. आपके लिए यही वह समय है जब आपका वर्षों का सपना पूरा हो सकता है.ऐसे में आइए जानते हैं सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस के बारे में.
एमपी के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई शहरों में आज यानी 19 फरवरी को सोने चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है.
अगर आप आज खरीदारी का मन बना रहे हैं तो 22-कैरेट सोने के भाव में अच्छी बचत देखने को मिल रही है. 8 ग्राम सोने की कीमत कल के 1,14,000 रुपये से घटकर आज 1,13,480 हो गई है.
वहीं 10 ग्राम यानी एक तोला सोना खरीदने पर आपको आज 1,41,850 रुपये देने होंगे, जो कल तक 1,42,500 रुपये में मिल रहा था.
आज 24-कैरेट सोने के 1 ग्राम की कीमत गिरकर 14,894 रुपये हो गई है, जो कल 14,963 रुपये थी.
अगर आप 8 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आज आपको 1,19,152 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि कल यही सोना 1,19,704 रुपये में मिल रहा था.
10 ग्राम सोने का भाव आज 1,48,940 रुपये पर आ गया है, जिसमें कल 1,49,630 रुपये के मुकाबले गिरावट आई है
BankBazaar के आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. कल के 265 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज भाव 260 पर आ गए हैं.
वहीं कल जो चांदी 265,000 प्रति किलोग्राम बिक रही थी, आज उसकी कीमत घटकर 260,000 रुपये रह गई है.