MP Gold Silver Price Today: एमपी के सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे, जानिए आज का लेटेस्ट प्राइस
MP Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों के चेहरों पर खुशी झलक रही है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. काफी लंबे समय से इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिस कारण सोना-चांदी खरीदना जनता की जेब पर भारी पड़ रहा था. इस सप्ताह मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों के सराफा बाजारों में दाम धड़ाम से गिरने के कारण खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं आज 21 फरवरी 2026 को भी मध्य प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है.
मध्य प्रदेश के बड़े शहरों-भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई दूसरे स्थानों पर आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
आज सुबह ही सोने और चांदी के ताज़ा दाम जारी कर दिए गए हैं. जिनमें सोने की कीमत में कमी देखी गई है, जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी हुई है.
भोपाल और इंदौर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,830 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,44,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है.
शनिवार को सोने के दाम कम हुए हैं,जहां 22 कैरेट सोना कल के 14,395 के मुकाबले आज 14,365 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया है.
आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 1,14,920 रुपये है, जो कल के मुकाबले 240 रुपये सस्ती हो गई है
वहीं 10 ग्राम 1 तोला 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,43,650 रुपये दर्ज किया गया है, जिसमें कल की तुलना में 300 रुपये की गिरावट आई
21 फरवरी को एमपी में 24 कैरेट सोने की कीमत में गिरावट आई है, जहां 1 ग्राम सोना 15,083 रुपये और 10 ग्राम सोना 1,50,830 रुपये पर पहुंच गया है.
कल के मुकाबले आज 8 ग्राम सोने पर 256 रुपये और 10 ग्राम सोने पर 320 रुपये की कमी दर्ज की गई है.
वहीं आज चांदी की कीमत 270 रुपये प्रति ग्राम और 2.70 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है.
ग्लोबल मार्केट के असर से सोने के दाम गिरे हैं, जो शादी-ब्याह की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन मौका है.