महिंद्रा XEV 9S अब लग्जरी कैप्टन सीट्स के साथ हुई लॉन्च, सफर को बनाएगी और भी शानदार, जानें कीमत
Mahindra XEV 9S Price: अगर आप कम बजट में एक लग्जरी और शानदार फीचर्स वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. महिंद्रा ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को अब नए 6-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किया है. इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे लंबी दूरी का सफर भी बहुत आरामदायक हो जाता है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.
फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली इस SUV में आगे और पीछे शानदार LED लाइट्स, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक खुलने वाले डोर हैंडल्स दिए गए हैं जो इसे बेहद लग्जरी लुक देते हैं.
इस SUV के शानदार केबिन में तीन बड़ी 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं.
इस नए 6-सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 25.25 लाख रुपए से शुरू होती है, जो कि 7-सीटर मॉडल से लगभग 25,000 ज्यादा है.
जबकि महिंद्रा XEV 9S रेंज के दूसरे मॉडल्स की कीमतें 20.65 लाख रुपए से लेकर 30.15 लाख रुपए तक जाती हैं.
यह SUV तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, जो मॉडल के हिसाब से 231 से 286 हॉर्सपावर की ताकत देती है
यह कार सिंगल चार्ज में 521 किलोमीटर से लेकर 679 किलोमीटर तक की शानदार दूरी तय करती है.
इसकी बड़ी बैटरी को फास्ट चार्जर से मात्र 20 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है
इस 6-सीटर SUV को उन लोगों के लिए बेस्ट बनाता है जो आराम और प्रीमियम सफर पसंद करते हैं.