आधार कार्ड की कॉपी शेयर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
आधार कार्ड
Important Precautions Before Sharing: आधार कार्ड आज पहचान साबित करने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डॉक्यूमेंट्स में से एक है. बैंक से जुड़े काम, होटल में बुकिंग, सिम कार्ड लेने और सरकारी सेवओं का लाभ लेने जैसे कई कामों में आधार की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में लोग क्सर आधार की फोटो कॉपी या डिजिटल कॉपी दूसरों के साथ शेयर कर देते हैं. लेकिन आधार में नाम, पता, जन्मतिथि और आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी होती है, इसलिए इसे शेयर करते समय सावधानी रखना जरूरी है.
हर जगह पूरी आधार कॉपी देने से बचें
जब कोई व्क्ति या संस्था आधार मांगती है तो तुरंत उसकी पूरी कॉपी देने के बजाय पहले यह पता करें कि आधार की जरूरत किस काम के लिए है. अगर सिर्फ पहचान या उम्र कन्फर्म करनी है तो हो सकता है कि पूरी आधार कॉपी की जरूरत न पड़े. इसलिए केवल उतनी ही जानकारी शेयर करें, जितनी की जरूरी हो.
फोटोकॉपी पर इस्तेमाल का कारण लिखें
अगर आधार की फोटोकॉपी देना जरूरी है तो उस पर उसके इस्तेमाल का उद्देश्य लिख सकते हैं. जैसे होटल में आधार जमा करते समय कॉपी पर ‘केवल होटल बुकिंग के लिए’ लिख दें. इसके साथ डेट भी लिखना बेहतर है. इससे कॉपी का किसी दूसरे काम में इस्तेमाल होने का जोखिम कम किया जा सकता है.
अनजान लोगों को WhatsApp पर न भेजें
किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर WhatsApp, ईमेल या दूसरे माध्यम से आधार की फोटो या PDF भेजने से बचें. अगर कोई संस्था आधार मांग रही है तो पहले उसकी पहचान की जरूरत की कन्फर्म करें. सोशल मीडिया या किसी पब्लिक ग्रुप में आधार की फोटो शेयर नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें-TRAI का बड़ा फैसला! अब बिना डेटा के भी मिलेंगे रिचार्ज प्लान, Jio-Airtel और Vi यूजर्स को होगा फायदा
Masked Aadhaar का कर सकते हैं इस्तेमाल
जहां पूरा आधार नंबर जरूरी नहीं है, वहां Masked Aadhaar इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आधार नंबर के शुरुआती आठ अंक छिपे रहते हैं और केवल आखिरी चार अंक दिखाई देते हैं. UIDAI की सुविधा के जरिए Masked Aadhaar डाउनलोड किया जा सकता है.