AI Voice Scam का नया खतरा! 3 सेकंड की आवाज से हो रही ठगी, जानें बचने के तरीके

AI Voice Scam: आज की AI तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि सिर्फ 3 सेकंड की किसी व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड करके उसकी जैसी नकली आवाज तैयार की जा सकती है. यह आवाज इतनी असली लगती है कि ज्यादातर लोग फर्क नहीं समझ पाते. ठग सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो, रील्स और वॉइस मैसेज से आपकी आवाज लेकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं.
symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

AI Voice Scam: फोन पर अगर आपको अपने बेटे, बेटी या किसी करीबी की घबराई हुई आवाज सुनाई दे और वह कहे कि वह किसी बड़ी मुसीबत में है और तुरंत पैसों की जरूरत है, तो बिना जांच किए पैसे भेजने की गलती न करें. आजकल एआई की मदद से लोगों की आवाज की हूबहू कॉपी बनाई जा रही है. इसी तकनीक का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को धोखा देकर उनके बैंक खाते खाली कर रहे हैं.

यह स्कैम कैसे काम करता है?

आज की AI तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि सिर्फ 3 सेकंड की किसी व्यक्ति की आवाज रिकॉर्ड करके उसकी जैसी नकली आवाज तैयार की जा सकती है. यह आवाज इतनी असली लगती है कि ज्यादातर लोग फर्क नहीं समझ पाते. ठग सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो, रील्स और वॉइस मैसेज से आपकी आवाज लेकर उसका गलत इस्तेमाल करते हैं.

इसके बाद स्कैमर आपके किसी रिश्तेदार या दोस्त की आवाज बनाकर फोन करते हैं. वे कहते हैं कि उनका एक्सीडेंट हो गया है, पुलिस ने पकड़ लिया है या वे किसी बड़ी परेशानी में फंस गए हैं. फिर तुरंत पैसे भेजने का दबाव बनाते हैं. कई बार ठग खुद को बैंक कर्मचारी या पुलिस अधिकारी बताकर भी कॉल करते हैं और OTP, पासवर्ड और बैंक की जानकारी मांगते हैं.

ये भी पढ़ें-पायरेसी पर सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीग्राम को नोटिस जारी कर 15 दिनों में मांगा जवाब

इस स्कैम से कैसे बचें?

  • इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए परिवार के सभी लोगों के बीच एक प्राइवेट कोडवर्ड तय कर लें, जिसे सिर्फ घर के सदस्य ही जानते हों.
  • अगर इमरजेंसी कॉल करने वाला व्यक्ति वह कोडवर्ड नहीं बता पाए, तो समझ जाएं कि कुछ गलत हो सकता है.
  • अगर किसी अनजान नंबर से कॉल आए और सामने वाला घबराकर तुरंत पैसे मांगे, तो जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
  • पहले कॉल काटें और फिर उस व्यक्ति के पुराने या सेव किए हुए नंबर पर खुद कॉल करके सच्चाई की जांच करें.
  • साथ ही किसी भी हालत में ओटीपी, पासवर्ड या बैंक से जुड़ी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.

ज़रूर पढ़ें