Amazon-Flipkart Sale 2026: जल्द शुरू होगी Amazon-Flipkart की बड़ी सेल, Prime-Plus मेंबर्स को मिलेंगे ये खास फायदे
Amazon vs Flipkart सेल 2026
अगर आप भी Amazon और Flipkart से ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाइए. क्योंकि बहुत जल्द साल की सबसे बड़ी सेल शुरू होने वाली है. Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days सेल में लगभग हर आइटम पर भारी छूट मिलती है. इस सेल के दौरान सामानों पर ज़्यादा से ज़्यादा डिस्काउंट देखने को मिलता है. मोबाइल और लैपटॉप से लेकर कपड़े और grocery की हर आइटम पर आकर्षक छूट मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Amazon और Flipkart की यह सेल कब से शुरू हो रही है और इससे आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे.
ये खास फायदे मिल सकते हैं
त्योहारी सीजन में Amazon और Flipkart की बड़ी सेल का इंतजार ग्राहकों को रहता है. इस दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और घर के सामान पर कई तरह के ऑफर मिल सकते हैं. दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपने मेंबर्स को सेल के दौरान कुछ खास फायदे भी देते हैं.
Amazon Prime मेंबर्स को मिलते हैं ये फायदे
Amazon Prime मेंबर्स को चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बिना अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज के Same-Day, One-Day और Two-Day डिलीवरी मिल सकती है. इसके लिए कई मामलों में न्यूनतम ऑर्डर की जरूरत नहीं होती. Great Indian Festival और Lightning Deals का एक्सेस भी आम ग्राहकों से पहले मिल सकता है. Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर Prime मेंबर्स को 5% तक का कैशबैक मिल सकता है.
Flipkart Big Billion Days में मिलेंगे ऑफर्स
Flipkart Big Billion Days 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होने की जानकारी दी गई है. Plus, Black, VIP और Flipkart क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिल सकता है. Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10 प्रतिशत तक की छूट और Super Money से भुगतान पर कैशबैक जैसे ऑफर मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें-त्योहारी सीजन में शॉपिंग करते समय न करें ये 5 मनी मिस्टेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Amazon सेल में क्या मिलेगा
Amazon Great Indian Festival में SBI कार्ड और EMI पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलने की उम्मीद है. Amazon Pay ICICI कार्ड पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक, 25,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर और 24 महीने तक No Cost EMI जैसे फायदे मिल सकते हैं.