Bank Holiday: इस हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें अपने शहर की पूरी छुट्टियों की लिस्ट
बैंक हॉलिडे
Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार सितंबर के इस हफ्ते में कई राज्यों और शहरों में बैंक ब्रांच अलग-अलग वहों से बंद रहेंगी. इनमें क्षेत्रीय त्योहारों के साथ साप्ताहिक अवकाश और महीने का चौथा शनिवार भी शामिल है. हालांकि, बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद UPI, ATM और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24×7 उपलब्ध रहेंगी. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो शाखा जाने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें.
अलग-अलग शहरों में इन तारीखों पर बैंक रहेंगे बंद
- 21 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
- इसके बाद 22 सितंबर को करमा पूजा के अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
- 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
- 25 सितंबर को इन्द्रजात्रा पर्व के चलते सिक्किम के गंगटोक में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
- 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के अनुसार इस दिन देशभर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे.
- वहीं 27 सितंबर को रविवार होने के कारण एक बार फिर पूरे देश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
हर जगह एक जैसी नहीं है बैंक हॉलिडे
बैंक की सभी छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होती हैं. 26 सितंबर के चौथे शनिवार और 27 सितंबर के रविवार को छोड़कर बाकी छुट्टियां संबंधित राज्य या शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं. RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर में स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रय अवसरों के आधार पर छुट्टियां तय करता है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें.
ये भी पढ़ें-LPG Cylinder: गैस सिलेंडर लेने से पहले कर लें ये काम, 1 अक्टूबर से बदलने वाला है सब्सिडी का नियम
बैंक बंद होने पर भी मिलती रहेंगी डिजिटल सेवाएं
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी. UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग जैसी सेवाओं का इस्तेमाल आमतौर पर छुट्टी के दिन भी किया जा सकता है. हालांकि, ड्राफ्ट बनवाने, दस्तावेज जमा करन या नया बैंक खाता खुलवाने जैसे शाखा से जुड़े कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ सकता है.