Bank Holiday: इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, शनिवार को क्या होगा?

Bank Holiday Saturday: हड़ताल से पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. यही वजह है कि लोगों के बीच शनिवार और रविवार को बैंक खुलने को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.
banks

रविवार को बैंक खुले रहेंगे

Banks Open Sunday Three Day Strike: बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है. बैंक यूनियनें 5-डे बैंकिंग लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कम को खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं. सरकार ने PLI स्कीम को फिलहाल टाल दिया है और यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है. हालांकि, बैंक यूनियनें अपनी बाकी मांगों को लेकर अभी भी अड़ी हुई हैं.

हड़ताल से पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है. ऐसे में लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. यही वजह है कि लोगों के बीच शनिवार और रविवार को बैंक खुलने को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.

26 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे

26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है. इसलिए 26 सितंबर को देशभर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. चौथे शनिवार की छुट्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

27 सितंबर को सरकारी और ग्रामीण बैंक खुलेंगे

लगातार छुट्टियों और इसके बाद होने वाली बैंक हड़ताल को देखते हुए 27 सितंबर को बैंक खोलने का फैसला लिया गया है. इस दिन रविवार होने के बावजूद सरकारी बैंक और रीजनल रूरल बैंक (RRB) की शाखाएं सामान्य रूप से काम करेंगी.

ये भी पढ़ें-Bank Strike Alert: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े कर्मचारी, सरकार का आया मैसेज, क्या 3 दिन बंद रहेंगे बैंक?

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल

28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों की हड़ताल है. इस दौरान बैंक ब्रांच में होने वाले कई जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं. अगर हड़ताल होती है तो ग्राहकों को कैश जमा करने या निकालने, चेक से जुड़े काम और दूसरे ब्रांच संबंधी कामों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इसके अलावा पासबुक अपडेट कराने, नया बैंक खाता खुलवाने, KYC से जुड़े डॉक्युमेंट्स जमा करने और डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने जैसे काम भी प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि ATM, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं अलग-अलग बैंकों की व्यवस्था के अनुसार जारी रह सकती हैं.

ज़रूर पढ़ें