इस ऐप से बिना इंटरनेट के भी होगी चैटिंग, जानें कैसे काम करता है काम

Bitchat App: ट्विटर यानी X के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने पिछले साल एक ऐसा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है जो बिना इंटरनेट और बिना किसी सेंट्रल सर्वर के काम करता है. इस ऐप का नाम Bitchat है. इसमें Wi-Fi के बिना भी फोन पर चैटिंग की जा सकती है.
Bitchat App

बिना इंटरनेट के करें चैटिंग

Bitchat App: आज के समय में अगर फोन का इंटरनेट बंद हो जाए या Wi-Fi गायब हो जाए तो लगता है जैसे दुनिया थम गई है. हम परेशान हो जाते हैं कि अब बात कैसे होगी या काम कैसे होगा. लेकिन क्या आपने सोचा है कि बिना सिम कार्ड और बिना इंटरनेट के भी बात करनी मुमकिन है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में ऐसा बदलाव आ चुका है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

जैक डोर्सी का इंटरनेट-फ्री मैसेजिंग ऐप

ट्विटर यानी X के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने पिछले साल एक ऐसा मैसेजिंग ऐप लॉन्च किया है जो बिना इंटरनेट और बिना किसी सेंट्रल सर्वर के काम करता है. इस ऐप का नाम Bitchat है. इसमें Wi-Fi के बिना भी फोन पर चैटिंग की जा सकती है. यह तकनीक उन इलाकों के लिए बहुत काम की है जहां नेटवर्क की सस्या रहती है या इमरजेंसी में इंटरनेट बंद कर दिया जाता है.

बिना नंबर और ईमेल के होगा रजिस्ट्रेशन

आज कोई भी नया ऐप डाउनलोड करने पर सबसे पहले फोन नंबर और ईमेल मांगा जाता है और डेटा लीक होने का डर बना रहता है. लेकिन इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अकाउंट बनाने का झंझट ही नहीं है. आको बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे ऐप ओपन करना है. एक डिस्प्ले नेम सेट करना है और आप चैटिंग के लिए तैयार हैं. इसमें न सिम कार्ड की जरूरत है और न ही किसी सेंट्रल सर्वर की जहां आपका डेटा स्टोर हो. आपके सारे मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं और सिर्फ आपके डिवाइस में ही सेव रहते हैं.

ये भी पढ़ें-Dhruv Rathee: ध्रुव राठी ने क्यों इन ऐप्स को इंस्टॉल नहीं करने की दी सलाह?

इंटरनेट शटडाउन में कैसे करेगा काम?

कई बार सुरक्षा कारणों से सरकार को इंटरनेट बंद करना पड़ता है. ऐसे में अपनों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही परिस्थिति के लिए यह ब्लूटूथ बेस्ड ऐप एक बेहतरीन ऑप्न है. दुनिया में कई जगहों पर प्रोटेस्ट या इंटरनेट शटडाउन के समय लोग इस तरह की ऑफलाइन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि भारत जैसे देशों में सुरक्षा नियमों के कारण इस तरह के ऐप्स को लेकर सख्ती बरती गई है और इसे ऐप स्टोर से हटाया भी गया है.

ज़रूर पढ़ें