इस बैंक में अब केवल 5 ATM ट्रांजैक्शन फ्री, इसके बाद लगेगा ज्यादा चार्ज, 1 सितंबर से नियम लागू

Canara Bank ATM Charges: रेगुलर सेविंग अकाउंट होल्डर्स को अब Canara Bank के ATM पर एक महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. पहले यह लिमिट 6 ट्रांजैक्शन की थी. इसमें कैश निकालने के साथ बैलेंस चेक जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं भी शामिल हैं.
ATM

एटीएम से पैसे निकालने पर लगेगा चार्ज

New ATM Fee Hike: अगर आपका बैंक अकाउंट Canara Bank में है और आप ATM का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. Canara Bank ने 1 सितंबर 2026 से ATM ट्रांजैक्शन से जुड़े कुछ चार्ज में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत रेगुलर सेविंग अकउंट वाले ग्राहकों को बैंक के ATM पर पहले के मुकाबले कम फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. वहीं फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने पर ज्यादा फीस देना होगा.

Canara Bank ATM पर अब 5 फ्री ट्रांजैक्शन

रेगुलर सेविंग अकाउंट होल्डर्स को अब Canara Bank के ATM पर एक महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे. पहले यह लिमिट 6 ट्रांजैक्शन की थी. इसमें कैश निकालने के साथ बैलेंस चेक जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं भी शामिल हैं.

हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन्हें Canara Bank के ATM पर हर महीने 8 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे.

फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर 23 रुपए GST

फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होने के बाद Canara Bank ATM से कैश निकालने पर अब 23 रुपए + GST प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा. पहले यह चार्ज 20 रुपए + GST था. इस फीस में कैश निकालने पर अलावा ICCW यानी UPI Cash Withdrawal जैसी फाइनेंशियल सेवाएं भी शामिल हैं.

नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का चार्ज

बैलेंस इंक्वायरी और दूसरी नॉन-फाइनेंशियल ATM सेवाओं के लिए फ्री लिमिट खत्म होने के बाद 5 रुपए और GST प्रति ट्रांजैक्शन का शुल्क ला रहेगा. इस चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अगर खाते में पर्याप्त पैसा नहीं है और फ्री लिमिट पार करने के बाद ATM ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो 23 रुपए + GST का चार्ज लग सकता है. पहले यह शुल्क 17 रुपए और GST था.

ये भी पढ़ें-Bank Holidays In September: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

दूसरे बैंक के ATM पर कितने फ्री ट्रांजैक्शन

Canara Bank डेबिट कार्ड से दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करने पर मेट्रो शहरों में हर महीने 3 और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं. इसके बाद बैंक के निर्धारित शुल्क लागू हो सकते हैं. वहीं Canara Bank ने Green PIN Regeneration के एक्स्ट्रा फस कम किया है. पहले इसके लिए 23 रुपए और GST देना पड़ता था, जिसे अब घटाकर 5 रुपए + GST कर दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें