छठ पूजा के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, ग्वालियर से बरौनी के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Gwalior To Barauni Route: इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा. रेलवे के टाइमिंग के अनुसार, गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. कई दिनों से घर जाने के लिए परेशान हो रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.
special train

छठ स्पेशल ट्रेन

Gwalior Barauni Chhath Special Trains: अगर आप भी घर से बाहर रहते हैं और छठ पूजा के लिए अपने घर जाना चाहते हैं, तो रेलवे ऐसे यात्रियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है. दरअसल इस साल छठ का पावन पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा. इस बीच घर से दूर बाहर रह रहे लोगों को ट्रेन मिलना बहुत मुश्किल हो गया है. रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर से बरौनी के बीच दो छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. रेलवे बोर्ड के अनुसार, ये दोनों ट्रेनें 12 और 13 नवंबर को संचालित की जाएंगी. ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेनों के रूट और टाइमिंग के बारे में.

बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बिहार जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा होगा. रेलवे के टाइमिंग के अनुसार, गाड़ी संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी. कई दिनों से घर जाने के लिए परेशान हो रहे यात्रियों के लिए यह स्पेशल ट्रेन बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है.

पहली स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग

यह ट्रेन भिंड से शाम 3:50 बजे और इटावा से शाम 4:45 बजे होकर गुजरेगी. इसके बाद प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और छपरा से होते हुए यह 13 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04112 बरौनी से 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे चलेगी और 15 नवंबर को दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी.

दूसरी स्पेशल ट्रेन कब चलेगी?

  • इसी तरह गाड़ी संख्या 04101 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन 13 नवंबर को दोपहर 2:15 बजे ग्वालियर से रवाना होगी.
  • यह ट्रेन अगले दिन यानी 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी.
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04102 बरौनी से 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे चलेगी और 15 नवंबर को दोपहर 12:20 बजे ग्वालियर आएगी.
  • रेलवे विभाग के अनुसार, दोनों ट्रेनों में 20-20 कोच लगाए जाएंगे.

ज़रूर पढ़ें