इस ऐप से मिलेगा श्रमिकों को सीधे रोजगार, घर बैठे खोज सकेंगे काम और बिल्डर-ठेकेदार
अब मजदूरों को काम खोजना होगा आसान
Digital Labour Chowk App: दि आप भी लेबर हैं और दिहाड़ी का काम करते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. अक्सर देखा गया है कि दिहाड़ी मजदूर वर्ग के लोग काम न मिलने की वजह से परेशान हो जाती हैं. वे काम के बहाने टिफिन लेकर घर से बाहर तो निकलते हैं, लेकिन कभी ऐसा समय आ जाता है कि उन्हें काम ही नहीं मिल पाता है और उनका पूरा दिन व्यर्थ चला जाता है. काम खोजने वाले इन्हीं मजदूर लोगों के लिए यूपी सरकार ने एक नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है, जिसके तहत अब आपको घर बैठे आसानी से काम के बारे में पता चल सकेगा.
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने ‘UP Digital Labour Chowk’ मोबाइल ऐप तैयार किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ऐप कैसे काम करता है और आप इसकी मदद से कैसे काम खोज सकते हैं.
श्रमिकों को सीधे मिलेंगे रोजगार के मौके
Digital Labour Chowk App निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए रोजगार तलाशना आसान करेगा. इस ऐप पर पंजीकृत राजमिस्त्री और दूसरेनिर्माण श्रमिक अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से काम की जानकारी देख सकेंगे.
रोजगार की तलाश और कामगारों की जरूरतअब एक ही डिजिटल मंच पर। डिजिटल लेबर चौक ऐप श्रमिकों और नियोक्ताओं को सीधे जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे काम खोजना और कामगारों से जुड़ना बने आसान, तेज़ और सुविधाजनक। #ShramevJayate #DigitalLabourChowk #MoLE https://t.co/KA7XREVOsY
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) September 22, 2026
वहीं बिल्डर, ठेकेदार और निर्माण एजेंसियां भी ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी जरूरत के अनुसार श्रमिकों से सीधे संपर्क कर सकेंगी.
ऐसे करें ऐप पर रजिस्ट्रेशन
- इसके लिए सबसे पहले Google Play Store से Digital Labour Chowk App डाउनलोड करना होगा.
- इसके बाद मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी प्रोफाइल बनाएं और इसमें नाम, पता और जरूरी जानकारी दर्ज करें.
- प्रोफाइल पूरी होने के बाद श्रमिक ऐप पर उपलब्ध काम की जानकारी देख सकेंगे और अपनी जरूरत के अनुसार संपर्क कर सकेंगे.
- इसके अलावा, इस ऐप के जरिए श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी.
ये भी पढ़ें-घर में लग गया है स्मार्ट मीटर? जानें बिजली बिल ज्यादा आएगा या कम, मीटर रीडर का झंझट भी खत्म
बिल्डर और ठेकेदार भी खोज सकेंगे श्रमिक
Digital Labour Chowk App का फायदा नियोक्ताओं को भी मिलेगा. बिल्डर और ठेकेदार अपने जरूरत के अनुसार कुशल और अनुभवी श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे. इससे उन्हें निर्माण कार्य के लिए जरूरी मजदूरों ढूंढने में आसानी होगा. वहीं श्रमिकों को भी काम की तलाश में अलग-अलग जगहों पर भटकने की जरूरत कम होगी.