Vistaar NEWS

क्या ऑनलाइन खरीद रहे हैं नया फोन? नकली वेबसाइट्स का चल रहा है खेल, जानिए कैसे रहें सुरक्षित

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Beware Fake Mobile Selling Websites: अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ी सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. आजकल ऑनलाइन ठग लोगों को लूटने के लिए नकली शॉपिंग वेबसाइट्स, फर्जी डिस्काउंट ऑफर्स और पैसों की रिफंड के झूठे मैसेज का सहारा ले रहे हैं. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर नकली ‘फ्लैश सेल’ ग्रुप्स बनाकर भी ग्राहकों को फंसाया जा रहा है. गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इस खतरे से आगाह किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे ये जालसाज सीधे-सादे लोगों की गाढ़ी कमाई चुरा रहे हैं और कैसे समझदारी दिखाकर इन ऑनलाइन फ्रॉड्स से सुरक्षित बचा जा सकता है.

कैसे होता है स्कैम?

ये ऑनलाइन ठग असली दिखने वाली नकली अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स बनाकर लोगों को सस्ते दामों का झांसा देते हैं. जब आप सामान की डिलीवरी लेते हैं, तो ये शातिर कैश ऑन डिलीवरी के बहाने आपसे एक क्यूआर (QR) कोड स्कैन करवाते हैं, जिससे आपके खाते से पैसे कट जाते हैं.

कई बार ये जालसाज बैंक कर्मचारी बनकर नकली EMI पास कराने का नाटक करते हैं और आपसे फोन पर ओटीपी, यूपीआई पिन या एटीएम कार्ड के पीछे का सीवीवी नंबर मांग लेते हैं. इसके साथ ही, ‘आपका ऑर्डर फेल हो गया है’ ऐसा कहकर ये एक रिफंड लिंक भेजते हैं, जिस पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में वायरस आ जाता है और आपका पूरा फोन इनके कंट्रोल में चला जाता है.

ये भी पढ़ें-ऑफर लेटर आया है? पहले जांच लें, ऑनबोर्डिंग के नाम पर बढ़ रहे हैं जॉब स्कैम

कैसे रहें सेफ?

Exit mobile version