LPG Price Today: एमपी में क्या हैं आज गैस सिलेंडर के दाम? जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

LPG Price Today: नियमों के अनुसार, पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ भी सकते हैं और कम भी हो सकते हैं. हालांकि, यह मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की स्थिति पर निर्भर करेगा कि कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी.
lpg gas

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Price Today: मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर देश और दुनिया भर में देखने को मिल रहा है. पिछले एक महीने से पूरे देश में गैस सिलेंडर की किल्लत महसूस की जा रही है. वहीं सरकार और गैस कंपनियां समय-समय पर नियमों में बदलाव कर रही हैं. एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के लिए आपाधापी मची है, वहीं दूसरी तरफ एलपीजी गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. एलपीजी की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच हर किसी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इनके दाम कब कम होंगे. आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों में आज एलपीजी गैस सिलेंडर का क्या भाव है.

क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा एलपीजी सिलेंडर?

नियमों के अनुसार, पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) की कीमतों में बदलाव करती हैं. ऐसे में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ भी सकते हैं और कम भी हो सकते हैं. हालांकि, यह मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की स्थिति पर निर्भर करेगा कि कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी. यदि मिडिल ईस्ट में तनाव वर्तमान से और अधिक बढ़ता है, तो भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है. वहीं यदि स्थिति सामान्य होती है, तो इसके दाम कम भी हो सकते हैं. इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि 1 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम बढ़ेगा या घटेगा.

इन शहरों में कितने में मिल रहा एलपीजी सिलेंडर?

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने अभी एलपीजी के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है. इसलिए प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर उसी दाम पर मिल रहे हैं, जिस पर पहले मिलते थे. वहीं राजधानी भोपाल की बात करें, तो यहां आज 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर 918 रुपये में मिल रहा है, जबकि इंदौर में इसकी कीमत 941 रुपये है.

19 किलो वाला गैस सिलेंडर कितने में मिल रहा?

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम अलग-अलग हैं. जहां भोपाल में यह सबसे सस्ता 1889 रुपये में मिल रहा है, वहीं इंदौर में इसकी कीमत 1991 है. प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो ग्वालियर में यह 2112 रुपये, जबलपुर में 2101.5 रुपये और उज्जैन में 2056 रुपये के भाव पर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें-सिर्फ एक LPG सिलिंडर दीजिए और महीने भर फ्री बिरयानी का लुत्फ उठाइए, गैस किल्लत के बीच रेस्टोरेंट का दिलचस्प ऑफर

क्या देश में गैस सिलेंडर की कमी है?

मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए सरकार ने एलपीजी की सप्लाई सुरक्षित रखने के लिए गैस बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं. सरकार ने साफ किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें. नए नियमों के मुताबिक, अब दो बुकिंग के बीच का समय (लॉक-इन पीरियड) बढ़ा दिया गया है. शहरों में अब आप 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद ही दूसरी रिफिल बुक करा सकेंगे (जो पहले 21 दिन था). सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि सभी को जरूरत के हिसाब से बिना रुके गैस मिलती रहे

ज़रूर पढ़ें