Gold Silver Rate Today: बजट पेश होने से पहले धड़ाम से गिरी सोना-चांदी की कीमत, 27 हजार रुपए सस्ता हुआ सिल्वर

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों पर विराम लग गया है. दो दिनों से चांदी और सोने की कीमतों पर भारी गिरावट दर्ज की जा रही है.
Gold Silver Rate Today

सोना-चांदी हुआ सस्ता

Gold Silver Rate Today: आज 1 फरवरी को भारत सरकार का आम बजट पेश किया जा रहा है. बजट पेश करने से पहले ही सोना-चांदी की कीमत धड़ाम से गिर गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोने के भाव करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गए हैं. जबकि, चांदी 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब ट्रेड कर रही है. शुक्रवार को भी चांदी और सोना की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी.

सोना-चांदी की कीमत शुक्रवार के बाद आज भी एक ही झटके में भर-भराकर गिर गई. शुक्रवार को चांदी करीब अपने ऑल टाइम हाई से 30 प्रतिशत नीचे गिरी थी. जबकि सोना में करीब 17 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई थी. रविवार को भी बाजार खुलते ही कमोडिटी मार्केट में गोल्ड-सिल्वर की कीमत धड़ाम हो गई. यानी गिरावट के साथ ही सोना-चांदी का बाजार खुला.

4 लाख रुपए से ज्यादा बढ़ गई थी कीमत

  • गुरुवार को चांदी ने इतिहास रच दिया था. चांदी पहली बार 4 लाख रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत को पार कर गई थी, लेकिन इसके बाद उसमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. अगले ही दिन यानी शुक्रवार को चांदी में 1 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जो आज तक में एक दिन में सबसे ज्यादा गिरावट है.
  • अब अगले दिन रविवार को भी 9 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. यानी अभी भी गिरावट जारी है. जिस प्रकार से सोना-चांदी ने अपनी कीमतों पर उछाल लाया है. उसी स्पीड से गिरावट भी दर्ज की जा रही है. आज चांदी की कीमत करीब 2,65,000 के करीब पहुंच गई है.

ये भी पढ़ेंः Android फोन चलाने वाले हो जाएं सावधान! Wingo ऐप कर सकता है स्कैम, जारी हुआ साइबर अलर्ट

6 प्रतिशत टूटा सोना

सोना के कीमत की बात की जाए तो गुरुवार को 2 लाख रुपए के आसपास पहुंच गई थी. गुरुवार को सोना करीब 1,93,096 रुपए रहा, जो अगले ही दिन करीब 40 हजार रुपए से ज्यादा टूट गया. रविवार को भी सोना में 6 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई. यानी आज सोना की कीमत करीब 1,43,000 रुपए पहुंच गई है.

ज़रूर पढ़ें