ट्रैफिक की टेंशन होगी दूर, Google Maps का यह ‘स्मार्ट फीचर’ आपको समय से पहले पहुंचाएगा ऑफिस
गूगल मैप
Google Maps: आज के व्यस्त दौर में कहीं भी समय पर पहुंचना बहुत जरूरी है, लेकिन अक्सर ट्रैफिक की वजह से ऑफिस या मीटिंग में देरी हो जाती है. ऐसे में Google Maps एक बेहतरीन मददगार साबित होता है. यह न केवल आपको सही रास्ता दिखाता है, बल्कि इसका एक खास फीचर आपको यह भी बता देता है कि आपको घर से कितने बजे निकलना चाहिए ताकि आप समय पर पहुंच सकें. ज्यादातर लोग मैप्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन समय बताने वाले इस स्मार्ट फीचर के बारे में कम ही जानते हैं.
टाइम पर ऑफिस पहुंचाने वाला फीचर कौन सा है?
- Google Maps में समय पर पहुंचने के लिए ‘Set depart or arrive time‘ का एक खास फीचर दिया गया है.
- इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपनी लोकेशन सर्च करें और Directions पर क्लिक करें.
- अब अपनी सुविधा के अनुसार कार, बाइक या बस जैसे सफर के साधन को चुनें.
- इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर दिए गए तीन मेन्यू पर टैप करें.
- यहां आपको ‘Set depart or arrive time’ का विकल्प दिखाई देगा.
- इस ऑप्शन को चुनकर आप तय कर सकते हैं कि आपको कितने बजे निकलना है या कितने बजे वहां पहुंचना है.
- अगर आप सुबह 9 बजे ऑफिस पहुंचना चाहते हैं, तो मैप्स आपको बता देगा कि 8:15 तक घर से निकल जाएं.
- यह ऐप पुराने डेटा और फिलहाल के ट्रैफिक को देखकर एकदम सही समय का अंदाजा लगाता है.
ट्रैफिक से बचने का स्मार्ट तरीका क्या है?
- गूगल मैप्स हमें सड़क पर लगने वाले जाम की बिल्कुल सही जानकारी देता है .
- यह ऐप लाल, पीले और हरे रंगों के जरिए बताता है कि रास्ता साफ है या वहां भीड़ है.
- रास्ते में हुई दुर्घटना, सड़क बंद होने या निर्माण कार्य के बारे में यहां तुरंत पता चल जाता है.
- अगर आपके रास्ते में भारी ट्रैफिक है तो मैप अपने आप आपको दूसरा छोटा और खाली रास्ता दिखा देता है .
- इसकी मदद से आप न सिर्फ सही समय पर पहुंचते हैं, बल्कि अपनी गाड़ी का पेट्रोल और डीज़ल भी बचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें-चालान और कागजों की टेंशन खत्म! फोन में रखें mParivahan App, मिलेगी हर जरूरी जानकारी
पब्लिक ट्रांसपोर्ट-शेड्यूल की जानकारी एक ही ऐप में
अगर आप मेट्रो, बस या ट्रेन से कहीं जा रहे हैं तो गूगल मैप्स आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है. यह ऐप आपको न सिर्फ यह बताता है कि आपकी सवारी किस समय आएगी, बल्कि यह भी जानकारी देता है कि वह किस प्लेटफॉर्म पर होगी. इसकी मदद से आप घर से निकलने का सही समय तय कर सकते हैं, जिससे आपको स्टेशन या स्टॉप पर खड़े होकर फालतू इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और आपकी यात्रा काफी आसान हो जाएगी.