Google Pixel 10 खरीदने का शानदार मौका, यहां मिल रहा 20 हजार रुपए सस्ता, जानें कीमत-फीचर्स
Google Pixel 10 फोन
Google Pixel 10: अगर आप गूगल के फोन के दीवाने हैं और बहुत ही कम दाम में सस्ता और किफायती फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. गूगल ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना दमदार फोन Google Pixel 10 लॉन्च किया था, जो अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही है और आपको बड़ा फायदा दिला सकता है. इस वक्त रिटेल साइट क्रोमा (Chroma) पर Google Pixel 10 अपने पुराने दाम के मुकाबले बहुत कम कीमत में मिल रहा है.
कीमत और शानदार डिस्काउंट
- Google Pixel 10 स्मार्टफोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल इस समय Croma पर 64,999 रुपए में मिल रहा है.
- जब यह फोन अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ था, तब इसकी कीमत 79,999 रुपए थी.
- इसके अलावा, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 5,000 रुपए की तुरंत छूट और मिल जाएगी.
- इस तरह यह फोन आपको सिर्फ 59,999 रुपए का पड़ेगा, जो कि इसकी शुरुआती कीमत से करीब 20,000 रुपए कम है.
शानदार डिस्प्ले और स्क्रीन
- इस फोन में 6.3 इंच की एक बेहतरीन (Actua OLED) स्क्रीन दी गई है.
- यह स्क्रीन बहुत साफ (1080×2424 पिक्सल रेजोल्यूशन) है और इस्तेमाल करने में बेहद स्मूथ (60-120Hz रिफ्रेश रेट) महसूस होती है.
- इसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जिसका मतलब है कि तेज धूप में भी आपको स्क्रीन पर सब कुछ बिल्कुल साफ-साफ दिखाई देगा.
दमदार परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
बेहतर और तेज स्पीड के लिए इस स्मार्टफोन में गूगल का खुद का बनाया हुआ नया Tensor G5 प्रोसेसर लगाया गया है. यह फोन सबसे नए एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिससे आपको इस्तेमाल करने का एक नया और आसान अनुभव मिलता है.
दमदार बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन को लंबे समय तक चालू रखने के लिए इसमें 4970mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह बैटरी 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसे 10W वायरलेस चार्जिंग से भी चार्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही फोन में इंटरनेट और शेयरिंग के लिए 5G, फास्ट वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाइप-सी पोर्ट जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं.
ये भी पढ़ें-Vivo New 5G phone Launch: Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
प्रोफेशनल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं. इसमें मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, चौड़ी तस्वीरों के लिए 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है और दूर की चीजों को साफ देखने के लिए 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. वहीं सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.