Vivo New 5G phone Launch: Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Vivo Y60 5G फोन
Vivo New 5G phone Launch: वीवो ने चीन में अपना नया 5G स्मार्टफोन Vivo Y60 लॉन्च कर दिया है. इससे पहले कंपनी Vivo Y600 Pro को बाजार में उतार चुकी थी और अब इस नए मॉडल को पेश किया गया है. फोन को तीन अलग-अलग रंगों और तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है.
Vivo Y60 फोन की कितनी कीमत है?
- Vivo Y60 की कीमत की बात करें तो इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 1,799 रखी गई है, जो इंडियन रुपये में करीब 25 हजार रुपये होती है.
- वहीं 6GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 28 हजार रुपये है.
- इसके अलावा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत करीब 32 हजार रुपये रखी गई है.
- यह फोन Lucky Purple, Obsidian Black और Shanhaiqing जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.
ये हैं खास फीचर
- फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.74 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले दी गई है.
- डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद मिलता है.
- इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 16.7 मिलियन कलर का सपोर्ट भी दिया गया है.
- फोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मौजूद है और यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है.
- इसके साथ Adreno 613 GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.
- फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है.
Vivo Y60 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो Vivo Y60 के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है.
ये भी पढ़ें-Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर्स
कितने mAh की है बैटरी?
बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार है. इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है. इसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.