रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! अब 24 घंटे नहीं ट्रैवल से इतने मिनट पहले बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन

Indian Railways Boarding Station: कई बार किसी वजह से आरक्षित यानी रिजर्वेशन टिकट कराने के बाद आपको बोर्डिंग रेलवे स्टेशन बदलना होता है. पहले जहां इसके लिए 24 घंटे का समय जरूरी होता था. अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है और बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए समय घटा दिया है.
train

ट्रेन

Indian Railways Boarding Station: ट्रेन केवल यात्रा का साधन ही नहीं बल्कि ये लोगों को मिलाने और संस्कृतियों को जोड़ने का काम भी करती है. रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. कोई अनारक्षित तो कोई आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करता है. कई बार किसी वजह से आरक्षित यानी रिजर्वेशन टिकट कराने के बाद आपको बोर्डिंग रेलवे स्टेशन बदलना होता है. पहले जहां इसके लिए 24 घंटे का समय जरूरी होता था. अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है और बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए समय घटा दिया है.

अब कितने मिनट पहले बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन?

  • 1 अप्रैल 2026 से भारतीय रेल ने कई बड़े बदलाव किए हैं.
  • इन बदलावों में बोर्डिंग रेलवे स्टेशन बदलने का नियम भी शामिल है.
  • पहले जहां बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए 24 घंटे या रिजर्वेशन चार्ट बनने से पहले तक का इंतजार करना होता था.
  • अब यात्री यात्रा के समय से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं.
  • इससे यात्रियों का सफर आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

इस सुविधा का लाभ कौन उठा सकेगा?

  • ऐसे यात्री जिनकी टिकट वेटिंग में है, वे बोर्डिंग स्टेशन नहीं बदल पाएंगे.
  • यात्री एक बार ही अपना स्टेशन बदल सकेंगे.
  • जिन यात्रियों के पास कन्फर्म और RAC टिकट होगा, वे बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: नायरा के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नई कीमत

कैसे बदले बोर्डिंग रेलवे स्टेशन?

  • सबसे पहले पैसेंजर को IRCTC की वेबसाइट पर विजिट करना होगा.
  • फिर ‘Booking History’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद Modify सेक्शन के अंदर ‘Change Boarding Point’ पर क्लिक करें.
  • नया बोर्डिंग रेलवे स्टेशन चुनिए और कन्फर्म करें.

ज़रूर पढ़ें