रेलवे का बड़ा फैसला, अब AC कोच में RAC टिकट वाले यात्रियों को भी मिलेगा पूरा बेडरोल, कंबल-तकिए के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

Indian Railways RAC Bedroll Rules: रेलवे विभाग ने साफ कहा है कि जिस तरह पूरी सीट वाले यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिलती है, उसी तरह अब RAC में सफर करने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा दी जाए. बता दें कि अभी तक RAC सीट वाले यात्रियों को पूरे बेडरोल की सुविधा नहीं मिलत थी.
RAC Passengers Bedroll Facility

ऐसी के RAC सीट पर मिलेगी बेडरोल की सुविधा

RAC Passengers Bedroll Facility: रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कई जरूरी फैसले लेता रहता है. इस बार रेलवे ने AC कोच से जुड़े नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है. रेलवे ने एसी कोच की RAC सीट वाले यात्रियों को भी बेडरोल की सुविधा दने का ऐलान किया है. विभाग के इस नए फैसले से यात्रियों का सफर आसान और आरामदायक होगा.

RAC यात्रियों को पूरी सुविधा नहीं मिलती थी

रेलवे विभाग ने साफ कहा है कि जिस तरह पूरी सीट वाले यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिलती है, उसी तरह अब RAC में सफर करने वाले यात्रियों को भी यह सुविधा दी जाए. बता दें कि अभी तक RAC सीट वाले यात्रियों को पूरे बेडरोल की सुविधा नहीं मिलत थी. उन्हें सिर्फ चादर और तकिया ही दिया जाता था और अटेंडर कंबल नहीं देता था, लेकिन नया नियम लागू होने के बाद अब बेडरोल की पूरी सुविधा मिल सकेगी. रेलवे ने इस नए नियम को जल्द से जल्द लागू करने का निर्देश दिया है.

रेलवे ने यह फैसला क्यों लिया?

यह बड़ा कदम यात्रियों की उन दिक्कतों को दूर करने के लिए उठाया गया है, जनकी वजह से रेलवे को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं. रेलवे बोर्ड के पास ऐसी कई शिकायतें आ रही थीं कि RAC सीट पर सफर करने वाले लोगों को पूरा बेडरोल नहीं दिया जाता. कई बार तो दो यात्रियों को सिर्फ एक ही बेडरोल किट आपस में बाटनी पड़ती थी, जिससे किसी को कंबल नहीं मिलता था तो किसी को तकिया. इन परेशानियों को लेकर यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर भी काफी गुस्सा जताया था.

रेलवे बोर्ड का सख्त आदेश

यात्रियों की इन सभी परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने 4 अगस्त 2026 को NCR सहित सभी जोनल रेलवे के लिए एक नया आदेश जारी किया है. बोर्ड ने साफ कहा है कि AC चेयर कार को छोड़कर बाकी सभी एसी श्रेणियों (First, Second & Third AC) में सफर करने वाले हर एक आरएसी यात्री को अलग से पूरी बेडरोल किट (चादर, कंबल और तकिया) दी जाए.

ये भी पढ़ें-हर महीने 300 यूनिट तक पाएं फ्री बिजली, सोलर पैनल पर 78,000 रुपए तक की सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि इस नए नियम की जानकारी तुरंत सभी अधिकारियों और ट्रेन स्टाफ तक पहचाई जाए और इसका पूरी सख्ती से पालन कराया जाए. इसके साथ ही IRCTC और दूसरी संबंधित विभागों को भी इस व्यवस्था को करने के लिए कह दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें