Phone 18 Series: इस दिन लॉन्च होगा iPhone 18 Pro! लीक हुई डेट, जानें दमदार फीचर्स

iPhone 18 Pro Launch Date: MacRumors और Forbes की रिपोर्टों के अनुसार, Apple का अगला iPhone इवेंट सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी iPhone के प्री-ऑर्डर 11 या 12 सितंबर से शुर होने की संभावना है
iphone 18 pro

iphone 18 pro फोन

Launch Date Price Features: अगर आप भी आईफोन 18 के इंतजार में हैं और एप्पल की नई सीरीज़ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. हर साल ऐपल अपनी नई सीरीज़ सितंबर के महीने में लॉन्च करता है. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपनी नई सीरी iPhone 18 जल्द ही लॉन्च करने वाली है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक Launch Date को लेकर कोई Confirmation नहीं की गई है. आइए जानते हैं Apple iPhone लॉन्च इवेंट की पूरी डिटेल के बारे में.

सितंबर में लॉन्च हो सकता है iPhone 18 Pro

MacRumors और Forbes की रिपोर्टों के अनुसार, Apple का अगला iPhone इवेंट सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित किया जा सकता है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले साल की तरह इस बार भी iPhone के प्री-ऑर्डर 11 या 12 सितंबर से शुर होने की संभावना है, हालांकि 9/11 की 25वीं बरसी के कारण Apple 12 सितंबर का ऑप्शन चुन सकता है.

iPhone 18 Pro की बिक्री कब से हो सकती है?

जानकारी के अनुसार, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. Apple आमतौर पर नए फोन लॉन्च करने के ठीक एक हफ्ते बाद उनकी बिक्री शुरू कर देता है और यह तारीख भी इसी नियम के अनुसार है. माना जा रहा है कि सितंबर का यह इवेंट पूरी तरह से Apple के महंगे और प्रीमियम फोन्स पर आधारित होगा. इसके अलावा, कुछ चर्चाएं यह भी हैं कि कंपनी इस बार iPhone 18 Pro मॉल्स के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी बाजार में उतार सकती है.

ये भी पढ़ें-सावधान! अगर आपके पास भी हैं कई मोबाइल नंबर, तो ब्लॉक हो जाएगा SIM, जानिए सरकार का नया नियम

iPhone 18 Pro में होने वाले बड़े बदलाव

अगर आप ऐपल के अगले फ्लैगशिप फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो iPhone 18 Pro में आपको कई जबरदस्त और बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं. सबसे बड़ा बदलाव इसके दिमाग यानी प्रोसेसर में होगा. इस बार कंपनी इसमें दुनिया का पहला 2nm तकनीक पर बना A20 Pro चिपसेट दे सकती है, जो फोन की स्पीड को सुपरफास्ट बना देगा और गेमिग व मल्टिटास्किंग के समय बैटरी की बहुत बचत करेगा.

ज़रूर पढ़ें