ट्रेन में रेस्टोरेंट, स्पा और लाउंज बार का मजा, नए लुक में शुरू हुई IRCTC की लग्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’, जानिए रूट
गोल्डन चैरियट ट्रेन
Golden Chariot Luxury Train: अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने के शौकीन हैं और सफर के दौरान लग्जरी अनुभव लेना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए IRCTC ने साल 2026-27 के पर्यटन सीजन के लिए अपनी लग्जरी ट्रेन ‘गोल्डन चैरियट’ को नया रूप दिया है. इस ट्रेन में बदलाव कर इसे पहले से कहीं अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाया गया है, ताकि यात्री सुविधाजनक और शानदार यात्रा का आनंद ले सकें.
बता दें कि यह लग्जरी ट्रेन आपको दक्षिण भारत की खूबसूरत जगहों, ऐतिहासिक शहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी. इसके अलावा, रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम भी किए हैं, ताकि उन्हें सफर में किसी भी तरह की परेशानी न हो.
ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी?
- ‘गोल्डन चैरियट’ ट्रेन को पहले से कहीं ज्यादा आलीशान बनाया गया है और यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं.
- ट्रेन के अंदर बेहद खूबसूरत इंटीरियर तैयार किया गया है.
- यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक केबिन, स्मार्ट टीवी और वाई-फाई स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
- वहीं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसके लिए ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक फायर अलार्म सिस्टम लगाए गए हैं.
- इसके अलावा, यात्रियों की सहायता के लिए प्रशिक्षित हॉस्पिटैलिटी स्टाफ की भी तैनाती की गई है.
इस ट्रेन में कितने यात्री सफर कर सकेंगे?
आईआरसीटीसी की इस लग्जरी ट्रेन में यात्रियों के लिए कुल 40 केबिन दिए गए हैं. इनमें 13 डबल बेड वाले केबिन और 26 ट्विन बेड वाले केबिन शामिल हैं. इसके अलावा, दिव्यांग यात्रियों के लिए खास इंतजाम करते हुए रेलवे ने अलग से एक स्पेशल केबिन बनाया है. इस ट्रेन में एक बार में कुल 80 यात्री आरामदायक सफर का आनंद ले सकेंगे.
ये हैं खास सुविधाएं
- ट्रेन में बनाए गए दो शानदार रेस्टोरेंट इसे और भी ज्यादा लग्जरी बनाते हैं.
- इन दोनों रेस्टोरेंट के नाम ‘रुचि’ और ‘नलपाक’ हैं.
- इस चलती-फिरती होटल जैसी ट्रेन में यात्रियों को उनकी पसंद का खाना मिलेगा.
- यहां आपको भारतीय और विदेशी दोनों तरह के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा.
- इसके अलावा ट्रेन में ‘मदीरा’ लाउंज बार भी मौजूद है.
- यात्रियों के आराम और फिटनेस के लिए ‘आरोग्य स्पा एंड फिटनेस सेंटर’ भी बनाया गया है, जहां उन्हें आयुर्वेदिक थेरेपी और फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी.
ये भी पढ़ें-क्या आपका AC भी देर से कमरे को कर रहा ठंडा? ये 5 बड़ी वजह हो सकती हैं, तुरंत करा लें ठीक
इन रूट्स पर चलेगी ट्रेन
- प्राइड ऑफ कर्नाटक (6 दिन)- बेंगलुरु से गोवा तक यात्रा
- ज्वेल्स ऑफ साउथ (6 दिन) – दक्षिण भारत के ऐतिहासिक शहरों का सफर
- ग्लिम्प्सेस ऑफ कर्नाटक (4 दिन)- बेंगलुरु से हम्पी तक छोटा टूर