क्या आपका AC भी देर से कमरे को कर रहा ठंडा? ये 5 बड़ी वजह हो सकती हैं, तुरंत करा लें ठीक

Air Conditioner Cooling Issue: समय के साथ एसी की कूलिंग भी कम होती जाती है. AC को लंबे समय तक चालू रखना पड़ता है. इस वजह से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और बिजली का खर्च भी बढ़ता जाता है. लोग समझते हैं कि एसी की गैस खत्म हो रही है या हो गई है.
Air Conditioner Cooling Issue 5 main reason including gas leak

एसी कूलिंग प्रॉब्लम

Air Conditioner Cooling Issue: आपने देखा होगा कि जब आप घर में नया एसी लगवाते हैं या इन्स्टॉल करवाते हैं तो बेहतरीन कूलिंग होती है. कमरे का कोना-कोना ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो जाता है. कई बार तो ठंडक इतनी हो जाती है कि एयर कंडीशनर को बंद ही करना पड़ता है. समय के साथ एसी की कूलिंग भी कम होती जाती है. AC को लंबे समय तक चालू रखना पड़ता है. इस वजह से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और बिजली का खर्च भी बढ़ता जाता है. लोग समझते हैं कि एसी की गैस खत्म हो रही है या हो गई है. ये एक वजह हो सकती है लेकिन इसके अलावा भी कई और वजहें हैं.

कॉपर पाइप में छेद होना

एसी में एक इनडोर और आउटडोर यूनिट होती है. दोनों यूनिट्स को जोड़ने के लिए कॉपर पाइप का इस्तेमाल किया जाता है. इस पाइप में जंग लगने या गंदगी या किसी और वजह से छोटे-छोटे छेद हो जाते हैं जिससे गैस लीक होने लगती है. इससे कूलिंग में दिक्कत आती है.

AC का गलत तरीके से इंस्टालेशन

कई बार AC का गलत तरीके से इंस्टालेशन करने के कारण कूलिंग की समस्या आती है. मशीन में कंपन होता है और इसके साथ बिजली की खपत भी बढ़ती है.

मेंटेनेंस और सर्विसिंग में लापरवाही

बेहतर कूलिंग के लिए समय समय पर एसी की मेंटेनेंस और सर्विसिंग जरूरी है. गंदगी जमा हो जाने की वजह से कूलिंग में दिक्कत आती है. कई लोग लंबे समय तक मेंटेनेंस और सर्विसिंग नहीं कराते हैं.

लोकल और घटिया सामान इस्तेमाल करना

पैसे बचाने के लिए लोग कई बार लोकल और निम्न स्तर का सामान एसी में लगवाते हैं, जिससे एसी की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है. इसके साथ ही AC ठंडा करना कम कर देता है.

ये भी पढ़ें: AC में ज्यादा देर रहने से हो जाता है सिर भारी, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

गैस खत्म हो जाना

एसी की कूलिंग कैपिसिटी कम होने की मुख्य वजह गैस खत्म होना है. हमेशा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर या अधिकृत सेंटर से ही गैस भरवाना चाहिए. कभी-कभी लोगों की शिकायत होती है कि गैस भरवाने के बाद भी कूलिंग नहीं हो रही है और कमरा ठंडा नहीं हो रहा है. जांच कर लेना चाहिए. बिल की कॉपी भी ले लेना चाहिए.

ज़रूर पढ़ें