Holi Special Trains: जबलपुर से अयोध्या-दिल्ली जाना हुआ आसान, होली पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल

Holi Special Trains: पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर से अयोध्या और दिल्ली के बीच दो-दो फेरों वाली होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबलपुर को इन ट्रेनों का मुख्य केंद्र इसलिए बनाया गया है क्योंकि यहां से अलग-अलग दिशाओं के यात्रियों को कनेक्ट करना आसान है.
Train

होली स्पेशल ट्रेन

Holi Special Trains: होली का त्योहार नजदीक है और इस पवन पर्व पर लोग रंगों के रंग में डूबने के लिए अपने घर-गांव जा रहे हैं. होली के समय रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे विभाग लगातार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. हाल ही में रेलवे प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अयोध्या और दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्री अपने घरों तक सुरक्षित तरीके से पहुंच सकेंगे.

कहां से कहां तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें?

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर से अयोध्या और दिल्ली के बीच दो-दो फेरों वाली होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबलपुर को इन ट्रेनों का मुख्य केंद्र इसलिए बनाया गया है क्योंकि यहां से अलग-अलग दिशाओं के यात्रियों को कनेक्ट करना आसान है. रेलवे का यह सेवा 2 मार्च से 11 मार्च के बीच हफ्ते में एक बार उपलब्ध होगी, जिसका ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

होली के समय दिल्ली और आसपास के शहरों से घर लौटने वाले कामकाजी लोगों और मथुरा-काशी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों में सीटों का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है. यात्री अपनी टिकट IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या भारतीय रेलवे के बुकिंग काउंटर से बुक कर सकते हैं.

जानिए होली स्पेशल ट्रेनों का रूट और शेड्यूल

  • जबलपुर से अयोध्या धाम के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 01705 मार्च की 3 और 10 तारीख को शाम 7:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे अयोध्या पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01706 4 और 11 मार्च को दोपहर 1:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे जबलपुर लौटेगी. यह ट्रेन सिहोरा, कटनी, मैहर, सतना और वाराणसी जैसे मेन स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे होली पर घर जाने वालों के साथ-साथ मैहर में मां शारदा के दर्शन करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.
  • जबलपुर से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) के बीच चलने वाली होली स्पेशल ट्रेन (01701) 2 और 9 मार्च को रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर में दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01702 हजरत निजामुद्दीन से 3 और 10 मार्च को दोपहर 3:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे वापस जबलपुर आएगी. यह ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इन शहरों के यात्रियों को आने-जाने में बड़ी आसानी होगी.

ये भी पढ़ें-बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल

  • इसके अलावा, रीवा, भोपाल और दानापुर के लिए भी कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रीवा-रानी कमलापति के बीच सुपरफास्ट स्पेशल (02192-02191) 28 फरवरी को और दूसरे ट्रेनें (02186-02185) 2 और 3 मार्च को संचालित होंगी. भोपाल-रीवा स्पेशल (01704-01703) ट्रेन 5 मार्च को दोनों तरफ से चलेगी. वहीं बिहार जाने वालों यात्रियों के लिए सोगरिया-दानापुर (09821-09822) और रानी कमलापति-दानापुर (01667-01668) ट्रेनें 27 फरवरी से 9 मार्च के बीच अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी, जिससे त्योहार पर यात्रियों को एक सुविधाजनक यात्रा का ऑप्शन मिलेगा.

ज़रूर पढ़ें