JIO Platform IPO: 1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशन वाला दुनिया का पहला आईपीओ बना जिओ, जानें कितना हुआ सब्सक्राइब

Jio Platforms IPO Record: आईपीओ ओपेन होने से पहले अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो करीब 22 प्रतिशत से ज्यादा प्राइस में लिस्टिंग हो सकता है.
jio

1 करोड़ से ज्यादा एप्लीकेशन वाला दुनिया का पहला आईपीओ बना जिओ

World First Million-Application IPO: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी के अंतर्गत आने वाले जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, जो केवल 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. जियो प्लेटफॉर्म्स अब तक का सबसे बड़ा IPO लेकर आया है. शेयर बाजार में जियो के आईपीओ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यही वजह रही कि IPO कई गुना ज्यादा सब्सक्राइब हो गया.

जियो का आईपीओ भारत का सबसे तेजी से सब्सक्राइब होने वाला मेगा पब्लिक इश्यू बन गया है. एंकर निवेशकों ने भी इसमें बड़ी रकम इन्वेस्ट की है. एंकर निवेशकों ने 30 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया है. आज 23 अक्टूबर की शाम से अप्लाई भी नहीं कर पाएंगे. क्योंकि आज सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन है. यहां जानें आईपीओ से जुड़ी सभी जानकारी.

अब नहीं कर पाएंगे सब्सक्राइब

कंपनी ने आईपीओ सब्सक्रिप्शन डेट से पहले 19 अक्टूबर को प्री-अप्लाई के लिए ओपेन किया था, जिसमें 212 एंकर निवेशकों से करीब 8,110 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. एंकर बुक में उपलब्ध आवंटन के मुकाबले 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन हुआ है. इसके बाद 21 से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपेन कर दिया. आखिर दिन यानी आज 23 अक्टूबर तक 17.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 30,200 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी की है.

ये भी पढ़ेंः 1 नवंबर से बदल जाएगा मोबाइल कॉलिंग का नियम, अनजान नंबर से कॉल पर दिखेगा नाम

22 प्रतिशत से ज्यादा लिस्टिंग गेन के संकेत

हालांकि, आईपीओ ओपेन होने से पहले अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो करीब 22 प्रतिशत से ज्यादा प्राइस में लिस्टिंग हो सकता है. यानी 1119 रुपए का यह आईपीओ करीब 1,373 रुपए में ओपेन हो सकता है. आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होने की उम्मीद है. फिलहाल, जिओ के आईपीओ ओपेन को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

ज़रूर पढ़ें