Loan Without CIBIL: गांव में रहते हैं और सिबिल स्कोर नहीं है, फिर भी पा सकते हैं सस्ता लोन, जानें आसान तरीके

Affordable Loans for Villagers: अगर आप खेती या पशुपालन करते हैं, तो किसान क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस पर सामान्य ब्याज दर 7 प्रतिशत होती है. अगर आप समय पर पैसा चुका देते हैं तो सरकार 3 प्रतिशत की छूट देती है.
bank loan

कम ब्याज में लोन कैसे पाएं

Affordable Loans for Villagers: ग्रामीण इलाकों और छोटे कस्बों में लोगों को अक्सर अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. खेती, बिजनेस या किसी इमरजेंसी के लिए पैसे चाहिए होते हैं. लेकिन सिबिल स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री न होने से लोग बैंक जाने से डरते हैं और साहूकारों से महंगा कर्ज ले लेते हैं. जबकि गांव में रहने वाले लोग भी बैंक से कम ब्याज पर सुरक्षित लोन ले सकते हैं. बिना क्रेडिट हिस्ट्री के भी सस्ता लोन पाने की कई आसान तरीके हैं.

किसानों के लिए सबसे सस्ता है KCC लोन

अगर आप खेती या पशुपालन करते हैं, तो किसान क्रेडिट कार्ड आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस पर सामान्य ब्याज दर 7 प्रतिशत होती है. अगर आप समय पर पैसा चुका देते हैं तो सरकार 3 प्रतिशत की छूट देती है. इससे आपको सिर्फ 4 प्रतिशत ब्याज ही देना पड़ता है. खेती के साथ-साथ डेयरी, बकरी पालन और मछली पालन के लिए भी KCC पर सस्ता लोन मिलता है.

सोना रखकर तुरंत लें कम ब्याज वाला लोन

गांव में सोना सिर्फ गहना नहीं, बल्कि मुसीबत में काम आने वाली पूंजी है. गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है, इसलिए इसमें बैंक आपका सिबिल स्कोर नहीं देखता. पर्सनल लोन की तुलना में गोल्ड लोन पर ब्याज दर फी कम होती है. आप बैंक या NBFC में अपने गहने गिरवी रखकर कुछ ही घंटों में लोन ले सकते हैं.

FD और RD पर भी मिलता है सस्ता लोन

अगर आपकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में FD या RD है तो उसे तोड़ने की जरूरत नहीं है. आप अपनी जमा राशि पर 80 से 90 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं. इस लोन पर ब्याज आपकी FD पर मिलने वाले ब्याज से सिर्फ 1 से 2 प्रतिशत ज्यादा होता है. यह किसी भी दूसरे लोन से काफी सस्ता पड़ता है.

ये भी पढ़ें-PhonePe-GPay और Paytm पर पेमेंट करते समय नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, बस ऑन करें ये सेटिंग

परिवार के सदस्य को गारंटर बनाकर लें लोन

  • अगर आपका क्रेडिट स्कोर नहीं है तो आप अपने परिवार के किसी सदस्य को साथ में जोड़ सकते हैं.
  • पिता, भाई या पत्नी जिनकी नियमित कमाई है, उन्हें सह-आवेदक बना सकते हैं.
  • जिसका सिबिल स्कोर अच्छा है उसे गारंटर बनाकर भी लन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • इससे बैंक का जोखिम कम हो जाता है और आपका लोन आसानी से पास हो जाता है.

ज़रूर पढ़ें