LPG e-KYC की डेडलाइन करीब, 16 अगस्त तक करना होगा Aadhaar Authentication, ऐसे करें घर बैठे KYC

LPG e-KYC: कई LPG ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर गैस कंपनी से e-KYC को लेकर मैसेज मिलने की जानकारी शेयर की है. खासतौर पर Indane ग्राहकों को 16 अगस्त तक e-KYC पूरी करने के लिए कहा जा रहा है.
lpg gas

एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG e-KYC: घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट है. आधार से जुड़ी e-KYC पूरी करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 बताई जा रही है. कई LPG ग्राहकों को इस संबंध में गैस कंपनियों की ओर से मैसेज और अलर्ट भी मिल रहे हैं. समय पर e-KYC नहीं कराने पर घरेलू कीमतों पर LPG सिलेंडर लेने में दिक्कत आ सकती है और प्रक्रिया पूरी होने तक कमर्शियल रेट लागू होने की बात कही जा रही है.

ग्राहकों को मिल रहे e-KYC के मैसेज

कई LPG ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर गैस कंपनी से e-KYC को लेकर मैसेज मिलने की जानकारी शेयर की है. खासतौर पर Indane ग्राहकों को 16 अगस्त तक e-KYC पूरी करने के लिए कहा जा रहा है. ग्राहक घर बैठे IndianOil ONE ऐप से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इसके अलावा गैस की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी या अपने नजदीकी Indane डिस्ट्रीब्यूटर की मदद से भी e-KYC कराई जा सकती है.

Indane-Bharat Gas और HP Gas की e-KYC कैसे करें?

e-KYC पूरी करने के लिए ग्राहकों को अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक मोबाइल ऐप इस्तेमाल करना होगा. Indane ग्राहक IndianOil ONE, Bharat Gas ग्राहक Bharatgas और HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐप में LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद मांगी गई जानकारी भरनी होगी. Aadhaar आधारित सत्यापन के लिए AadhaarFaceRD ऐप की भी जरूरत पड़ सकती है.

OTP से करें मोबाइल नंबर वेरिफाई

ऐप में लॉगिन करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP से नंबर का सत्यापन करना होगा. इसके बाद LPG कनेक्शन को ऐप से लिंक या एक्सेस किया जा सकता है. Indane ग्राहकों से LPG अकाउंट लिंक करने के लिए 16 अंकों की LPG ID मांगी जा सकती है, जबकि Bharat Gas और HP Gas ऐप में e-KYC का विकल्प सीधे दिया गया है.

ये भी पढ़ें-New Aadhaar App: एक फोन में परिवार के 5 आधार कार्ड मैनेज करें, नए mAadhaar App में ऐसे जोड़ें प्रोफाइल

ऐप में यहां मिलेगा e-KYC का ऑप्शन

अलग-अलग गैस कंपनियों के ऐप में e-KYC का विकल्प अलग जगह पर मिल सकता है. Indane ग्राहकों को यह विकल्प My Profile सेक्शन में मिल सकता है. Bharat Gas ऐप में e-KYC का ऑप्शन होमपेज पर उपलब्ध है. वहीं HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप के LPG सेक्शन में जाकर e-KYC की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें