सावधान! विंडस्क्रीन पर नहीं लगा FASTag तो लगेगा दोगुना जुर्माना, जानिए NHAI का नया नियम
NHAI नया नियम
NHAI FASTag New Rules: अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. NHAI के नए नियमों के अनुसार, अब गाड़ी की विंडस्क्रीन (सामने के शीशे) पर FASTag को सही ढंग से चिपकाना अनिवार्य कर दिया गया है. अब आप टैग को हाथ में पकड़कर या डैशबोर्ड पर रखकर टोल पार नहीं कर पाएंगे. अगर टैग सही जगह पर चिपका हुआ नहीं मिला, तो आपको दोगुना टोल टैक्स भरना होगा और साथ ही आपके FASTag को ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है.
FASTag को विंडस्क्रीन पर लगाना क्यों जरूरी?
विंडस्क्रीन पर FASTag चिपकाने से टोल प्लाजा पर लगे कैमरे उसे तुरंत स्कैन कर लेते हैं, जिससे न तो आपको रुकना पड़ता है और न ही ट्रैफिक जाम लगता है. इस नियम का बड़ा मकसद धोखाधड़ी और टोल की चोरी को रोकना है.
For a smooth and hassle-free journey, ensure your FASTag is pasted on vehicle's windscreen firmly.
— NHAI (@NHAI_Official) April 28, 2026
Holding the FASTag instead of pasting it can lead to blacklisting.#NHAI pic.twitter.com/JdDq4DOJaQ
अक्सर लोग एक ही टैग को कई गाड़ियों में इस्तेमाल करते हैं या ट्रक जैसे बड़े वाहनों में कार का FASTag दिखाकर कम पैसे कटवा लेते हैं. इससे सरकार को नुकसान होता है. टैग को शीशे पर पक्का चिपकाने से ऐसी गड़बड़ियां रुकेंगी और भविष्य के नए ऑटोमैटिक टोल सिस्टम के लिए भी रास्ता साफ होगा.
सरकार लाएगी नया सिस्टम
सरकार अब एक ऐसा नया टोल सिस्टम लाने की तैयारी में है जिसमें न तो कोई बैरियर होगा और न ही गाड़ियों को रुकना पड़ेगा. इस सिस्टम में हाईवे की रफ्तार से चलते हुए ही टोल अपने आप कट जाएगा, लेकिन यह तभी मुमकिन है जब आपका FASTag विंडस्क्रीन पर सही से चिपका हो. अगर टैग हाथ में होगा तो मशीन उसे स्कैन नहीं कर पाएगी. साथ ही हाथ में पकड़कर टैग स्कैन कराने से कई बार तकनीकी गड़बड़ी के कारण दो बार पैसे कट जाते हैं. इससे ग्राहकों को रिफंड के लिए परेशान होना पड़ता है और विवाद बढ़ते हैं. इसलिए बिना किसी रुकावट और पैसे की गड़बड़ी के सफर करने के लिए टैग को शीशे पर लगाना ही सबसे बेहतर है.
ये भी पढ़ें-Instagram Reels जैसा मजा अब Netflix पर भी, ऐप के नए अपडेट में क्या-क्या बदलाव? यहां जानें
नए नियम के कुछ मुख्य बातें
- टोल प्लाजा पर अगर आप हाथ में FASTag लेकर या उसे बिना चिपकाए दिखाएंगे, तो कर्मचारी तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करेंगे.
- अगर टैग शीशे पर नहीं चिपका है, तो आपका ऑनलाइन पेमेंट मान्य नहीं होगा और आपको कैश में दगुना या ज्यादा टोल देना पड़ेगा.
- नियम तोड़ने पर बैंक आपके FASTag को हमेशा के लिए बंद या ब्लैकलिस्ट कर सकता है, जिसके बाद वह कहीं भी काम नहीं करेगा.