NPS Rules Change: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को मिलेंगे निवेश के 2 नए विकल्प, जानें फायदे

NPS New Investment Options: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज (CABs) के कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के नियम आसान बना दिए हैं. अब इन कर्मचारियों को निवेश के दो नए विकल्प मिलेंगे. 'एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड' और 'बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड'.
NPS Rules Change

NPS निवेश में दो नए ऑप्शन मिलेंगे

Finance Ministry Expands Investment Options: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज (CABs) के कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के नियम आसान बना दिए हैं. अब इन कर्मचारियों को निवेश के दो नए विकल्प मिलेंगे. ‘एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड’ और ‘बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड’. पहले यह सुविधा सिर्फ केंद्र सरकार के सीधे कर्मचारियों के लिए थी. इस बदलाव का मुख्य फायदा यह है कि कर्मचारी अब अपने रिस्क और वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से पेंशन फंड चुन सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर रिटायरमेंट प्लानिंग में मदद मिलेगी. ऐसे में आइए इन दोनों विकल्पों के बारे में डीटेल में जानते हैं.

LC-75 फंड की क्या है खासियत?

LC-75-High (एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपके पैसे का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है. यह ऑप्शन उन कर्मचारियों के लिए सबसे बेस्ट है जो थोड़ा ज्यादा रिस्क ले सकते हैं और लंबे समय में अपने पैसे पर बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं. आसान शब्दों में कहें तो, यह फंड शेयर बाजार की मदद से आपकी पेंशन राशि को तेजी से बढ़ाने का मौका देता है.

ये भी पढ़ें-नौकरी जाने पर सरकार देगी 3 महीने तक आधी सैलरी, 2027 तक बढ़ी स्कीम, ऐसे करें अप्लाई

BLC फंड निवेशकों के लिए कैसे फायदेमंद?

‘बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड’ जिसे अब ‘LC-50’ नाम दिया गया है उन कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है, जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते. इसमें शेयर बाजार में निवेश की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत तय की गई है. इस फंड की खासियत यह है कि 45 साल की उम्र के बाद इसमें शेयर बाजार का हिस्सा धीरे-धीरे कम होने लगता है. इससे निवेशक के पैसे को सुरक्षा भी मिलती है और बढ़ती उम्र के साथ स्थिरता के साथ-साथ अच्छा मुनाफा भी मिलता है.

कैब्स कर्मचारियों को नए NPS ऑप्शन

वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर ने 13 नवंबर 2025 की नोटिफिकेशन को 1 जुलाई 2026 को जारी ऑफिस मेमोरेंडम के जरिए सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज के लिए लागू कर दिया है. इसके तहत एनपीएस के तहत निवेश के अतिरिक्त विकल्प (जैसे LC-75 और LC-50) अब कर्मचारियों के लिए आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें