NPS New Investment Options: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सेंट्रल ऑटोनॉमस बॉडीज (CABs) के कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के नियम आसान बना दिए हैं. अब इन कर्मचारियों को निवेश के दो नए विकल्प मिलेंगे. 'एग्रेसिव लाइफ साइकिल फंड' और 'बैलेंस्ड लाइफ साइकिल फंड'.
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) आने वाले 1 अक्टूबर से नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में कई अहम बदलाव करने जा रहा है. NPS के नए नियमों के तहत अब नॉन गवर्नमेंट एम्प्लॉई 100 प्रतिशत तक इक्विटी में निवेश कर सकते हैं.