PhonePe-GPay और Paytm पर पेमेंट करते समय नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, बस ऑन करें ये सेटिंग

PhonePe GPay Paytm Privacy Setting: कई बार अनजान लोग हमारे नंबर की गलत इस्तेमाल कर देते हैं, जिससे हमारी प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है और हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में हम आपको एक ऐसी आसान सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस ऑन करने पर अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उसके पास आपका नंबर नहीं जाएगा.
online payment

UPI पेमेंट

Hide Mobile Number Payment: आज के दौर में ऑनलाइन पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. दुकान से सामान खरीदने से लेकर किसी को ऑनलाइन पेमेंट भेजने तक के लिए हम BHIM और UPI का इस्तेमाल करते हैं. कई बार मोबइल नंबर के जरिए भी ऑनलाइन पैसे भेजते हैं.आपने नोटिस किया होगा कि जब आप किसी दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उसके मोबाइल पर आपका नंबर दिखने लगती है.

कई बार अनजान लोग हमारे नंबर की गलत इस्तेमाल कर देते हैं, जिससे हमारी प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है और हम धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में हम आपको एक ऐसी आसान सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस ऑन करने पर अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति को ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो उसके पास आपका नंबर नहीं जाएगा.

Phonepe

  • PhonePe ऐप को खोलें और ऊपर बाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें.
  • अब उस बैंक खाते को चुनें जिसका UPI ID बदलना चाहते हैं और Manage या UPI Lite में जाएं.
  • यहां नीचे की तरफ Add का आइकॉन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब अपने नाम से या किसी दूसरे शब्दों से एक नई यूनिक UPI ID बनाएं, जैसे rahul123@ybl.
  • इसे सबमिट करने के बाद Set as Primary पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपका मोबाइल नंबर किसी को नहीं दिखेगा.

GPay

  • Google Pay ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
  • पेमेंट ऑप्शन में जाकर अपने बैंक अकाउंट पर टैप करें. उस बैंक खाते को चुनें जिससे आप पेमेंट करते हैं और Manage UPI IDs पर क्लिक करें.
  • यहां आपको @oksbi, @okaxis जैसे कई हैंडल दिखेंगे.
  • मोबाइल नंबर वाली ID के अलावा किसी दूसरे हैंडल के आगे + आइकॉन पर टैप करके नई ID को एक्टिवेट कर लें.
  • इसके बाद पुराना नंबर वाली ID को प्राइमरी से हटा दें.

ये भी पढ़ें-UPI News: 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR चार्ज? दिवाली से पहले करोड़ों यूजर्स को राहत

Paytm में नंबर कैसे छुपाएं

  • Paytm ऐप खोलें और अपने प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें.
  • अब UPI और पेमेंट सेटिंग में जाएं. यहां आपको Manage UPI ID का विकल्प मिलेगा, जहां आपकी मौजूदा ID दिखेगी.
  • पास में दिए गए थ्री डॉट्स पर टैप करके Primary UPI ID चुनें.
  • ऐप की तरफ से सुझाई गई नाम वाली या रैंडम ID में से किसी एक को चुनकर उसे प्राइमरी सेट कर दें.

ज़रूर पढ़ें