घर में लग गया है स्मार्ट मीटर? जानें बिजली बिल ज्यादा आएगा या कम, मीटर रीडर का झंझट भी खत्म

Smart Meter Electricity Bill Impact: बता दें कि घरों में पहले जो बिजली मीटर लगे हुए थे, उनके हिसाब से ही मीटर रीडर रीडिंग लेता था. अगर किसी कारण से मीटर सही रीडिंग नहीं दिखा पाता था, तो मीटर रीडर अपने हिसाब से रीडिंग लिख देता था.
meter

स्मार्ट मीटर

Smart Meter Bill Impact Explained: बदलते दौर में समय-समय पर सरकार जरूरी बदलाव करती रहती है. सरकार देशभर में पुराने बिजली मीटरों को बदलकर नए डिजिटल मीटर लगा रही है. अगर आपके भी घर से पुराना बिजली मीटर निकाल दिया गया है और नया डिजिटल स्मार्ट मीटर लगा दिया गया है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या इस मटर से ज्यदा बिल आता है या कम. आइए जानते हैं कि स्मार्ट मीटर लग जाने से बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है.

पुराने मीटर और स्मार्ट मीटर में अंतर

बता दें कि घरों में पहले जो बिजली मीटर लगे हुए थे, उनके हिसाब से ही मीटर रीडर रीडिंग लेता था. अगर किसी कारण से मीटर सही रीडिंग नहीं दिखा पाता था, तो मीटर रीडर अपने हिसाब से रीडिंग लिख देता था. उसी के आधार पर फिर महीने का बिजली बिल आता था. वहीं स्मार्ट मीटर पूरी तरह से डिजिटल होता है. बिजली की कितनी खपत हुई है, इसकी सही जानकारी इस मीटर से मिल जाती है. इसके अलावा, मोबाइल ऐप से भी मीटर रीडिंग का आसानी से पता लगा सकते हैं.

क्या स्मार्ट मीटर से बिजली बिल कम आता है?

लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्मार्ट मीटर लग जाने से बिजली की खपत कम हो जाती है? बता दें कि ऐसा बिल्कल भी नहीं है. अगर आपके घर में पहले हर महीने 300 यूनिट बिजली की खपत होती थी, तो स्मर्ट मीटर लग जाने के बाद भी उतनी ही खपत होगी और बिजली बिल भी उतना ही आएगा. स्मार्ट मीटर में बस एक खास सुविधा मिलती है कि आप किसी भी समय खुद देख सकते हैं कि अभी तक कितनी बिजली खर्च हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें बीमा की ये जरूरी बातें, चोरी या आंधी से नुकसान पर मुआवजा मिलेगा या नहीं?

प्रीपेड स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है?

सरकार ने कई बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर भी लगवाए हैं. इस मीटर में सिर्फ पेमेंट का एक अलग तरीका मिलता है. जिस तरह से मोबाइल का बैलेंस खत्म हो जाने पर हम उसे रिचार्ज कर लेते हैं, ठीक उसी तरह प्रीपेड स्मार्ट मीटर में भी आप बिजली के लिए एडवांस रिचार्ज कर सकते हैं. अगर बैलेंस कम होता है तो यह उसके बारे में पहले ही अलर्ट दे देता है, जिससे आप समय पर रिचार्ज कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें