ट्रेन का फर्स्ट AC बना ‘हनीमून सुइट’, सलमान के गाने पर सजाया केबिन, वीडियो पर आया रेलवे का जवाब

train honeymoon suite video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर नालंदा इंडेक्स नामक अकाउंट से शेयर किए गए 30 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन का एक बहुत अनोखा नजारा दिखाई देता है. केबिन के मुख्य दरवाजे पर दिल के आकार की गुलाबी झालरें लटकी हुई हैं और अंदर की जमीन पर गुलाब के फूलों की पत्तियां बिखरी पड़ी हैं.
First AC Transformed Honeymoon Suite

ट्रेन का फर्स्ट AC बना हनीमून सुइट

Honeymoon Suite Train Video: भारतीय रेलवे का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस वीडियो में एक यात्री ने ट्रेन के फर्स्ट एसी (First AC) केबिन को किसी पांच सितारा होटल के हनीमून सुइट की तरह फूलों और गुब्बारों से चमका दिया है. वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यह बहस छिड़ गई कि क्या सरकारी ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट करने की कानूनी इजाजत होती है. इस बढ़ते विवाद को देखते हुए अब रेलवे प्रशासन ने भी अपना आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है.

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर नालंदा इंडेक्स नामक अकाउंट से शेयर किए गए 30 सेकेंड के इस वीडियो में ट्रेन के फर्स्ट एसी केबिन का एक बहुत अनोखा नजारा दिखाई देता है. केबिन के मुख्य दरवाजे पर दिल के आकार की गुलाबी झालरें लटकी हुई हैं और अंदर की जमीन पर गुलाब के फूलों की पत्तियां बिखरी पड़ी हैं.

छत को लाल और सफेद रंग के सुंदर गुब्बारों से सजाया गया है, जबकि ट्रेन की सीट पर सफेद चादर के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की मदद से एक बड़ा सा दिल बनाया गया है, जो पूरे केबिन को एक खूबसूरत सुइट का रूप दे रहा है.

सलमान खान का फेमस गाना बज रहा

इसके अलावा, केबिन की ऊपर वाली सीट पर बड़े अक्षरों में ‘I Love You’ लिखा हुआ है और वहां तक चढ़ने वाली सीढ़ियों को फूलों की पत्तियों और नकली दीयों से रोशन किया गया है. केबिन की दीवारों को फूलों की मालाओं और गुलाबों से सजाया गया है, यहां तक कि डस्टबिन के ऊपर भी एक सुंदर गुलदस्ता रखा दिखाई देता है. पूरे हिस्से को चमकीली पीली एलईडी लाइटों से जगमग किया गया है और इस पूरे नजारे के पीछे सलमान खान की फिल्म का फेमस गाना ‘जग घूमिया थारे जैसा ना कोई’ सुनाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें-ट्रेन में गाली-गलौज, नशा और झगड़ा करना पड़ेगा भारी, इतने हजार के जर्माने के साथ बीच रास्ते में उतरना पड़ेगा

कोच सजाने पर CTI सस्पेंड

ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे को सजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई की है. रेलवे प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि बिना मंजूरी के ट्रेन के डिब्बे के भीतर इस तरह की सजावट करना पूरी तरह गैर कानूनी और नियमों के खिलाफ है. जांच में सामने आया है कि सजावट करने वाली कंपनी का एक आदमी जालना स्टेशन से बिना अनुमति के कोच में चढ़ा और उसने इस पूरे केबिन को सजाया. सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए, रेलवे ने ड्यूटी पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) गिरीश कुमार को तुरंत नौकरी से सस्पेंड कर दिया है और उनके खिलाफ विभाग के स्तर पर जांच बिठा दी है.

क्या रेलवे में ऐसा करना अलाउड है?

इस वायरल वीडियो पर रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यात्री द्वारा पूरा कंपार्टमेंट खुद बुक करने के कारण ट्रेन में ऐसी सजावट करने की अनुमति दी गई, क्योंकि इससे रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा. यूजर द्वारा रेल मंत्रालय और मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैगकर नियम पूछे जाने पर यह स्पष्टीकरण आया. सोशल मीडिया पर लोग यात्री के इस अनोखे और रोमांटिक तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें