Social Media in India: बदलने वाला है सोशल मीडिया के इस्तेमाल का तरीका, सरकार लगाने जा रही है ये पाबंदी!

Social Media in India: आने वाले समय में देश में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है. जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
Social Media in India

सोशल मीडिया पर उपयोग

Social Media in India: ये कहना गलत नहीं होगा कि लोग पूरी तरीके से सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की सहायता पर निर्भर हो गए हैं. खाने के लिए, कहीं आने-जाने के लिए, यहां तक कि ये सब्जी खरीदने के लिए के लिए भी लोग ऐप पर निर्भर होते जा रहे हैं, लेकिन आगे आने वाले समय में देश में सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के तरीकों में बदलाव हो सकता है. जिससे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

इन ऐप्स की की जाएगी KYC

दरअसल एक संसदीय समिति ने सुझाव दिया है कि यूजर्स के अकाउंट को KYC यानी की पहचान सत्यापन से जोड़ा जाए और उम्र की सख्त जांच लागू की जाए. खास तौर पर सोशल मीडिया, डेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर ये नियम लागू करने की बात कही गई हैं, जहां गलत इस्तेमाल की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.

महिला सशक्तिकरण की रिपोर्ट का हिस्सा

यह सिफारिश महिला सशक्तिकरण से जुड़ी संसदीय समिति की चौथी रिपोर्ट (2025-26) का हिस्सा है. इस रिपोर्ट को हाल में संसद में पेश किया गया था. खास बात ये है कि इस महिला सशक्तिकरण की इस रिपोर्ट में KYC ही नहीं, बल्कि डीपफेक कंटेंट पर रोक, डिजिटल फॉरेंसिक सिस्टम को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने और पीड़ितों की मदद जैसे कई मुद्दों को भी शामिल किया गया है.

क्यों जरूरी मानी जा रही है KYC?

आज के समय में फर्जी अकाउंट, पहचान की चोरी, ऑनलाइन उत्पीड़न और गलत कंटेंट फैलाना आम होता जा रहा है. कई मामलों में असली व्यक्ति तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर हर खाते को असली एकाउंट से जोड़ दिया जाएगा तो गलत काम करने वालों की पहचान करना और उन पर लगाम कसना आसान हो जाएगा.

ज़रूर पढ़ें