सोशल मीडिया पर लगेगा लगाम, अब बिना आधार लिंक किए नहीं चलेगा वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम!
सोशल मीडिया KYC कराना जरूरी होगा
Social Media KYC: आज हर कोई वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है. इन प्लेटफॉर्म्स को लेकर संसदीय पैनल में कुछ प्रस्ताव दिए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि अब वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम चलाने के लिए KYC कराना अनिवार्य होगा. यानी ये प्लेटफॉर्म अब आधार कार्ड या किसी दूसरे सरकारी पहचान पत्र से लिंक किए जाएंगे, जिसके बाद ही आप इनका इस्तेमाल कर सकेंगे. प्रस्ताव में कहा गया है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक न्यूज और फर्जी अकाउंट काफी ज्यादा एक्टिव हो रहे हैं, जिन्हें रोकने के लिए यह कदम जरूरी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या सच में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करने के लिए KYC कराना जरूरी होगा.
सोशल मीडिया KYC क्यों जरूरी है?
इसके अलावा, प्रस्ताव में बच्चों को सोशल मीडिया से होने वाले दुष्परिणामों से बचाने का सुझाव रखा गया है. आज के इस डिजिटल युग में लगातार ऑनलाइन स्कैम और ठगी हो रही है. रोजाना कई ऐसे केस आते हैं, जहां साइबर ठग फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाते हैं और इनके जरिए लोगों को ठगते हैं. अक्सर देखा जाता है कि ठग फर्जी पहचान बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी कर लेते हैं या उन्हें अनेक तरीकों से परेशान करते हैं. यही वजह है कि सरकार अब इन मामलों को लेकर सख्त हो गई है और सोशल मीडिया पर KYC जैसे नियम लाने की तैयारी में है. अगर देश में यह नियम लागू होता है, तो बिना आधार या किसी अन्य पहचान पत्र को लिंक किए आप वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, ट्विटर या फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
सरकार क्या प्लान कर रही है?
सरकार नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और साइबर ठगी से छुटकारा पाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर KYC जैसी प्रक्रिया लागू करने की तैयारी कर रही है. इस नियम के लागू हो जाने के बाद हर यूजर को अपनी असली पहचान से जुड़ा वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि इस नियम को लागू करने का यह प्रस्ताव एक संसदीय समिति की रिपोर्ट में सामने आया है. प्रस्ताव में कहा गया है कि सोशल मीडिया, गेमिंग और डेटिंग प्लेटफॉर्म्स पर KYC कराना अनिवार्य होगा. बिना वेरिफिकेशन के कोई भी यूजर इन एप्लिकेशन्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
फेक अकाउंट्स से मिलेगा छुटकारा
आज बड़ी ही आसानी से कोई भी सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना लेता है और लोगों को अपना शिकार बनाता है. इन फेक अकाउंट्स का कई जगहों पर गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि किसी दूसरे की पहचान बनाकर धोखा देना, महिलाओं और बच्चों को ऑनलाइन प्रताड़ित करना और गलत या फेक न्यूज़ फैलाना. इन फेक अकाउंट्स की वजह से देश में साइबर क्राइम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. खासकर इन फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स से महिलाएं और बच्चियां बहुत ज्यादा परेशान हैं.
ये भी पढ़ें-iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब एक ही WhatsApp में चला पाएंगे दो अकाउंट
KYC नियम लागू होने के बाद क्या बदलाव होगा?
- अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि यदि सोशल मीडिया को लेकर यह नया नियम लागू होता है, तो इससे क्या बदलाव होगा और क्या बिना वेरिफिकेशन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.
- इस नए नियम के लागू होने के बाद सबसे पहले यूजर की पहचान आसानी से हो पाएगी.
- इसका दूसरा फायदा यह होगा कि इससे फेक अकाउंट नहीं बन पाएंगे और इन पर रोक लग सकेगी.
- इस नियम के लागू होने से ऑनलाइन फ्रॉड और हैरेसमेंट कम हो सकता है.
- सरकार का कहना है कि जब लोगों की असली पहचान सोशल मीडिया जुड़ जाएगी, तो वे फेक अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही कोई गलत कदम उठाएंगे.