WhatsApp पर बैंक के नाम से आया ‘YES- NO’ वाला मैसेज बना सकता है शिकार, गलती से भी न करें ये काम

WhatsApp Banking Fraud: साइबर अपराधी बैंक के नाम का इस्तेमाल करके फेक मैसेज भेजते हैं. मैसेज में खाते से बड़ी राशि निकलने की बात लिखकर लोगों को डराया जाता है. इसके बाद उन्हें ‘YES’ या ‘NO’ में जवाब देने के लिए कहा जाता है. इस पूरी प्रोसेस का मकसद लोगों को जल्दबाजी में कोई गलती करने के लिए मजबूर करना होता है.
symbolic image

सांकेतिक इमेज

WhatsApp Banking Fraud: जरा सोचिए आपके WhatsApp पर अचानक बैंक के नाम से मैसेज आता है कि आपके खाते से 90 हजार रुपये डेबिट हो गए हैं. मैसेज देखकर कोई भी व्यक्ति घबरा सकता है. इसके कुछ देर बाद दूसरा मैसेज आता है कि अगर यह ट्रांजैक्शन आपने नहीं किया है तो ‘NO’ लिखकर जवाब दें. आपको लगेगा कि बैंक को तुरंत जानकारी देना जरूरी है और आप जवाब भेज देती हैं. लेकिन यहीं से आपके साथ साइबर फ्रॉड की शुरुआत हो सकती है.

बैंक के नाम पर भेज रहे फर्जी मैसेज

साइबर अपराधी बैंक के नाम का इस्तेमाल करके फेक मैसेज भेजते हैं. मैसेज में खाते से बड़ी राशि निकलने की बात लिखकर लोगों को डराया जाता है. इसके बाद उन्हें ‘YES’ या ‘NO’ में जवाब देने के लिए कहा जाता है. इस पूरी प्रोसेस का मकसद लोगों को जल्दबाजी में कोई गलती करने के लिए मजबूर करना होता है.

लिंक और फाइल के जरिए हो सकती है ठगी

ऐसे मैसेज के साथ साइबर अपराधी लिंक, APK, फाइल या अटैचमेंट भेज सकते हैं. इन पर क्लिक करने या फाइल डाउनलोड करने से मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी खतरे में पड़ सकती है. अपराधी स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड करवाकर भी फोन तक पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं.

पहले बैंक का ऑफिशियल ऐप चेक करें

अगर खाते से पैसे कटने का मैसेज आए तो घबराने के बजाय सबसे पहले बैंक का ऑफिशियल मोबाइल ऐप या वेबसाइट खोलकर बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें.

ये भी पढ़ें-Bank Holiday: इस रविवार खुले रहेंगे बैंक, शनिवार को क्या होगा?

OTP और PIN किसी को न बताएं

बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाला कोई व्यक्ति अगर OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV या पासवर्ड मांगे तो ये जानकारी बिल्कुल न दें. बैंक का नाम देखकर किसी मैसेज को सही न मानें. अगर गलती से फेक खुल गया, कोई फाइल या एप इस्टॉल हो गया या खाते से पैसे निकल गए हैं तो तुरंत बैंक को सूचना दें और साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क करें. लखनऊ क्राइम ब्रांच ने लोगों से अपील की है कि बैंकिंग से जुड़ी जानकारी हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही जांचें.

ज़रूर पढ़ें