‘ये बहुत बड़ा सदमा है’, CM Yogi की मां के निधन पर आजम खान ने जताया दुख
सपा नेता आजम खान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया. सीएम योगी की मां सावित्री देवी ने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शोक जताया है. साथ ही सपा नेता आजम खान ने भी अपने संवेदनाएं व्यक्त की है.
ये बहुत बड़ा सदमा है-आजम खान
दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकारों को द्वारा आजम खान से सीएम योगी की मां से निधन को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि ये बहुत बड़ा सदमा है. अल्लाह ताला उन्हें सब्र अता फरमाए. बड़ा नुकसान है. मां सी दौलत कहां किसी के पास होती है. आजम खान का राजनीति से इतर सीएम योगी की मां के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आजम खान ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया… सीएम योगी की माँ के निधन पर आजम ने कहा यह बड़ा सदमा है कहा, मां जैसी दौलत कहां होती है, अल्लाह ताला सब्र अदा फरमाएं… https://t.co/ds4ge3lgKy
— Arjun Chaudharyy (@Arjun5chaudhary) November 20, 2026
अखिलेश यादव ने भी दी श्रद्धांजलि
बताया जा रहा है कि सीएम योगी की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी. आजमखान के अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सावित्रि देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है. वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने भी दुख जताया है और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत मिलने की कामना की है.
उधर पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात करके मां के निधन पर दुख जताया. गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश लिखा हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का निधन जीवन के सबसे असहनीय दुखों में से एक है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.



